12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराजनीति5000 नौकरियों के लिए 2 अरब डॉलर होंगे खर्च... अमेरिकी कंपनी के...

5000 नौकरियों के लिए 2 अरब डॉलर होंगे खर्च… अमेरिकी कंपनी के निवेश पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका की चिप मैन्युफैक्चर कंपनी माइक्रोन टेक्नोलॉजीज ने कुछ समय पहले गुजरात में निवेश का ऐलान किया था. इसे माइक्रोन का भारत में पहला निवेश बताया जा रहा है. लेकिन कांग्रेस पार्टी ने इस निवेश पर सवाल खड़े कर दिए हैं.कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे पर रवाने होने से पहले अमेरिका की कंप्यूटर चिप बनाने वाली कंपनी माइक्रोन टेक्नोलॉजीज ने गुजरात में 2.75 अरब डॉलर के कुल निवेश का ऐलान किया था.

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि माइक्रोन कंप्यूटर चिप मैन्युफैक्चर नहीं करती बल्कि उन्हें असेंबल करती हैं. इन 2.75 अरब डॉलर के निवेश में से 50 फीसदी केंद्र सरकार जबकि 20 फीसदी गुजरात सरकार की ओर से होगा. इसका मतलब है कि माइक्रोन 2.75 अरब डॉलर में से सिर्फ 82.5 करोड़ डॉलर निवेश करेगी. इस तरह कुल निवेश में से 70 फीसदी (लगभग दो अरब डॉलर) निवेश का भार करदाताओं पर पड़ेगा. इससे 5000 नौकरियों का सृजन होगा. इस तरह हम 5000 नौकरियों के लिए लगभग दो अरब डॉलर का निवेश कर रहे हैं. मतलब है कि हर नौकरी पर चार लाख डॉलर यानी हर नौकरी पर 3.2 करोड़ रुपये का खर्च. क्या अर्थशास्त्र में इसका कुछ मतलब है?

बता दें क अमेरिकी कंपनी माइक्रोन टेक्नोलॉजी ने गुजरात में नया सेमीकंडक्टर चिप प्लांट लगाने का ऐलान किया था. यह निवेश 2.75 अरब डॉलर का बताया गया था. इस प्लांट को केंद्र की एटीएमपी योजना के तहत मंजूरी दी गई है.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...