17.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यलखनऊ के Lulu मॉल में 2 युवकों ने किया हनुमान चालीसा पाठ,...

लखनऊ के Lulu मॉल में 2 युवकों ने किया हनुमान चालीसा पाठ, Video आया सामने

Published on

लखनऊ,

लखनऊ के लुलु मॉल में नमाज के बाद अब हनुमान चालीसा पढ़ने का वीडियो सामने आया है. इसमें दो युवक मॉल के अंदर जय श्री राम का नारा लगाते हुए हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए नजर आ रहे हैं. मौके पर मौजूद मॉल की सिक्योरिटी फोर्स ने दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. उसके बाद पुलिस ने उन दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. लुलु मॉल में शुक्रवार को पकड़े गए प्रदर्शनकारियों के साथ दोनों युवकों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

शनिवार की दोपहर में खुद को हिंदू संगठन से बताने वाले आदित्य मिश्रा और उसके समर्थकों ने मॉल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. बताया जा रहा है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई. जिसके बाद पुलिस ने करीब 15 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया. इससे पहले शुक्रवार देर रात मॉल में धार्मिक कार्य करने पहुंचे 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया था. पुलिस ने बताया था कि लखनऊ में पहले से ही धारा 144 लागू है. इसका उल्लंघन करने पर इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

बता दें कि मॉल के अंदर से 12 जुलाई को एक वीडियो सामने आया था, जिसमें कुछ लोग नमाज पढ़ते हुए दिखाई दे रहे थे, जिसके बाद हिंदू संगठनों और साधु-संतों ने इस पर एतराज जताया. हिंदू संगठनों की नाराजगी के बाद मॉल मैनेजमेंट की ओर से इसको लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई और मॉल के अंदर किसी भी तरह के धार्मिक आयोजन न करने के साइनबोर्ड लगाए गए.

हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने 15 जुलाई को एक वीडियो जारी किया इसमें लुलु मॉल में शुक्रवार को सुंदरकांड का पाठ करने की चेतावनी दी. हालांकि पुलिस अधिकारियों और लुलु मॉल के जीएम समीर वर्मा के समझाने पर उन्होंने कार्यक्रम को टाल दिया. लेकिन उन्होंने कहा कि अगर आठ दिनों के अंदर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वो फिर से वहां सुंदरकांड का पाठ करेंगे.

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

More like this