15 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यजहरीली शराब से 20 की मौत, तेजस्वी बोले- BJP शासन में क्यों...

जहरीली शराब से 20 की मौत, तेजस्वी बोले- BJP शासन में क्यों साधी थी चुप्पी

Published on

पटना,

बिहार के छपरा में जहरीली शराब पीने से 20 लोगों की मौत के बाद अब इस पर राजनीति शुरू हो गई है. विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बीजेपी द्वारा जहरीली शराब का मुद्दा उठाए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए. वहीं दूसरी तरफ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे को लेकर बीजेपी से ही सवाल पूछ लिया.

जहरीली शराब से मौत को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा, शराब की जो ये लोग बात कर रहे थे, शपथ तो इन लोग ने भी लिया था, आज बीजेपी को जहरीली शराब से मौत नजर आ रही है, बीजेपी 10 साल से ज्यादा बिहार में काबिज थी तो आज उन्हें याद आ रही है. बीजेपी जब सत्ता में थी तब कितने लोग मरे, तब बीजेपी चुप्पी साधी हुई थी.

डिप्टी सीएम ने कहा, जनता के मुद्दे न उठा कर बीजेपी केवल हंगामा कर रही है. सब लोग जानते है, कि नीतीश जी के नेतृत्व में महागठबंधन की नई सरकार लोगों के लिए कितना काम कर रही है. हमलोग तो उनकी सारी बातों को सुनने को तैयार हैं. दोनों दिन सदन हंगामें की भेंट चढ़ गया. 6 विधेयक हैं उन पर बहस होनी चाहिए थी.

बता दें कि बुधवार को बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन के अंदर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर गुस्सा आ गया और बीजेपी विधायकों से उनकी तीखी बहस हो गई. इसके बाद बीजेपी के सभी विधायक सदन छोड़ कर बाहर निकल गए.

इस दौरान सभी विधायक बाहर निकलकर मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. बीजेपी के विधायकों ने कहा कि अंदर जब जहरीली शराब से हुई मौत पर हमलोगों ने सवाल खड़े किए तो मुख्यमंत्री जी हमलोग को धमकी देने लगे की बर्बाद कर देंगे. (इनपुट – अनिकेत कुमार)

Latest articles

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

More like this