10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलएक ओवर में चाहिए थे 20 रन, बांग्लादेश ने आखिरी गेंद पर...

एक ओवर में चाहिए थे 20 रन, बांग्लादेश ने आखिरी गेंद पर जीता ब्रॉन्ज मेडल, खाली हाथ रहा पाकिस्तान

Published on

हांगझोऊ

एशियन गेम्स 2023 में पुरुष क्रिकेट का ब्रॉन्ज मेडल मैच पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला गया। बारिश की वजह से मुकाबला 5-5 ओवर का ही हुआ। इस मुकाबले में बांग्लादेश ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। पिंगफेंग कैम्पस क्रिकेट मैदान पर बांग्लादेश ने नामुमकिन को मुमकिन करते हुए मेडल अपने नाम किया। पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने एक विकेट पर 5 ओवर में 48 रन बनाए। बांग्लादेश को 5 ओवर में 65 रन का लक्ष्य मिला। टीम ने आखिरी गेंद पर मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया।

आखिरी ओवर में बांग्लादेश ने बनाए 20 रन
बांग्लादेश का स्कोर 4 ओवर के बाद 3 विकेट पर 45 रन था। क्रीज पर यासिर अली के साथ अफिफ हुसैन थे। 5वें ओवर में सुफियान मुकीम के खिलाफ यासिर ने पहली गेंद पर छक्का मारा। दूसरे गेंद पर दो रन लेने के बाद तीसरी गेंद पर भी उन्होंने छक्का जड़ दिया। अब बांग्लादेश को 3 गेंद पर 6 रनों की जरूरत थी। चौथी गेंद पर यासिर अली ने एक रन लिया लेकिन 5वीं पर वह आउट हो गए। बाएं हाथ के स्पिनर ने यासिर को बोल्ड कर दिया।

एक गेंद पर बनाए चार रन
मैच की आखिरी गेंद पर बांग्लादेश को जीत के लिए 4 रनों की जरूरत थी। बल्लेबाज करने रकिबुल हसन उतरे। गेंदबाज ने यॉर्कर मारने की कोशिश की लेकिन गेंद स्लॉट में आ गई। रकिबुल ने उसे मिड विकेट की तरफ उड़ा दिया। गेंद एक टप्पे में बाउंड्री के बाहर चली गई। इस चौके के साथ ही बांग्लादेश ने मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान की टीम एशियन गेम्स के क्रिकेट इवेंट में खाली हाथ रही।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...