16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में छुड़ाई गईं 21 नाबालिग लड़कियां, काम दिलाने के नाम पर...

दिल्ली में छुड़ाई गईं 21 नाबालिग लड़कियां, काम दिलाने के नाम पर हुई ट्रैफिकिंग, कमरे से मिले प्रेग्नेंसी किट

Published on

नई दिल्ली:

किस हाल में रही होंगी ये नाबालिग लड़कियां। अंदाजा इस बात से ही लग जाएगा कि कुछ लड़कियों को कमरे से ही बाहर निकालने में 5 घंटे से अधिक वक्त लग गया। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, दिल्ली पुलिस और बचपन बचाओ आंदोलन (BBA) के साथ मिलकर चलाए गए ऑपरेशन में 21 नाबालिगों को बचाया गया। जिन जगहों पर इन नाबालिगों को रखा गया था वहां अंदर से दवाइयां, प्रेग्नेंसी किट, लड़कियों के दस्तावेज और 10 लाख रुपये भी मिले, जिन्हें पुलिस ने आगे की जांच के लिए जब्त कर लिया है।

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अनुसार दिल्ली के एलजी ऑफिस से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई थी। ताकि जिला अधिकारियों को आगे बढ़ने और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शकूरपुर में एक घर में बंद पाई गई पांच लड़कियों को बचाने के लिए दरवाजा खोलने का निर्देश दिया जा सके। बचाव अभियान का नेतृत्व करने वाले एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने कहा कि आयोग बीबीए की शिकायत पर कार्रवाई कर रहा था, जिसमें उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला था कि प्लेसमेंट एजेंसियों की आड़ में काम करने वाले तस्करों के माध्यम से झारखंड और बिहार जैसे राज्यों से नाबालिगों को घरेलू काम के लिए लाया गया था।

एक्स पर पोस्ट में कानूनगो ने बताया कि 10 जगहों पर बचाव अभियान चलाया गया और शकूरपुर में एक जगह पर जहां वह खुद मौजूद थे और पांच लड़कियों को बचाने में करीब पांच घंटे लग गए क्योंकि कोई भी दरवाजा नहीं खोल रहा था। कानूनगो ने अपने पोस्ट में कहा, ‘दिल्ली पुलिस और जिला मजिस्ट्रेट ने आखिरकार एलजी के कार्यालय से तत्काल हस्तक्षेप के आदेश के बाद दरवाजा काटा। हमें पांच लड़कियां मिलीं जिन्हें बचाया गया। उन्होंने वीडियो भी शेयर किए।

कानूनगो ने बताया कि टीम को अंदर दवाइयां, प्रेग्नेंसी किट, लड़कियों के दस्तावेज और 10 लाख रुपये भी मिले, जिन्हें पुलिस ने आगे की जांच के लिए जब्त कर लिया है। इसी तरह टीमों ने पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन और निहाल विहार और उत्तर-पश्चिम दिल्ली के सुभाष प्लेस में भी बचाव अभियान चलाया। सभी 21 नाबालिगों को बाल कल्याण समितियों के समक्ष पेश किया गया है।

Latest articles

छोटे तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में शुक्रवार को नहाने गया...

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...

मप्र में गर्मी का प्रचंड प्रहार- रतलाम में पारा 44 डिग्री के पार, भोपाल समेत 12 जिलों में स्कूलों का समय बदला

भोपाल। मप्र में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इस सीजन...

भोपाल पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक की भिंड में संदिग्ध मौत

भोपाल। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत भोपाल पुलिस लाइन में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...