6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयपांडव नगर में पति के 22 टुकड़े: मां-बेटे 'हलाल' कर बाथरूम में...

पांडव नगर में पति के 22 टुकड़े: मां-बेटे ‘हलाल’ कर बाथरूम में छोड़ दी थी लाश

Published on

नई दिल्ली

करीब पांच महीने तक जिस लाश के न तो पूरे टुकड़े मिले, न ही पहचान हो पाई थी, आज अचानक उस मर्डर मिस्ट्री के हर राज से पर्दा उठ गया है। दरअसल पांडव नगर इलाके में पांच महीने पहले कई दिनों तक लाश के अलग-अलग टुकड़े मिलने के मामले को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सुलझा लिया है। हत्या कर लाश के टुकड़े-टुकड़े करने देने के पीछे की वजह अपनों का ही गुस्सा, नफरत और बदला थी। लाश के टुकड़े अंजन दास के थे। हत्या करने वाले आरोपी उसकी पत्नी पूनम और बेटा दीपक हैं। क्राइम ब्रांच की नॉर्दन रेंज टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी तक लाश के पूरे टुकड़े नहीं मिले हैं। लाश के नाम पर पुलिस के पास वही 6-7 टुकड़े हैं, जो पांच महीने पहले पुलिस को मिले थे। खबरों के मुताबिक ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपियों ने लाश के 10 से 22 टुकड़े किए थे। पुलिस जांच में हत्या का मोटिव जरूर सामने आ गया है। परिवार पांडव नगर इलाके का ही रहने वाला है। इस हत्याकांड के पीछे कई वर्षों का गुस्सा, किलसन और नफरत थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दास के एक नहीं बल्कि कई महिलाओं के साथ संबंध थे। वह नशे का भी आदी था। नशे में पत्नी-बेटे के साथ बदसलूकी करता था। यही कारण था कि दोनों ने उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया।

​शराब को ही बनाया ढाल
बताया गया है कि आरोपियों ने दास को रास्ते से हटाने के लिए उसकी शराब की लत को ही ढाल बनाया था। उन्होंने उसे शराब के नशे में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दी थी। इसके बाद उसकी हत्या कर शरीर के कई टुकड़े कर दिए थे। टुकड़ों को रखने के लिए आरोपियों ने भी फ्रिज का इस्तेमाल किया था। इसके बाद लाश के टुकड़ों को अलग-अलग इलाकों में फेंकना शुरू किया। कई जगह उसकी लाश के टुकड़े फेंके गए और कई दिनों तक टुकड़ों को फ्रिज के अंदर रखा था। जब पुलिस को लाश के टुकड़े मिले तो वह शांत हो गए थे। इसके बाद दूसरी जगहों पर लाश के टुकड़े फेंकने की बात सामने आई है।

आस-पास के लोगों को किया गुमराह
इलाके के लोग जब दास के बारे में बारे में मां-बेटे से पूछते थे तो आरोपी उन्हें यह देते थे कि वह काम से बाहर चला गया है। इस कारण कभी किसी को शक भी नहीं हुआ। समय के साथ-साथ मामला भी शांत हो गया। मगर पुलिस की कई टीम छानबीन में लगी हुई थीं। सीसीटीवी फुटेज से ही पुलिस को आरोपियों के बारे में कई सुराग मिले थे। जिसके चलते इस राज से पर्दा उठ सका।

पुलिस ने ऐसा ढूंढा फ्रिज
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को मिले शव के टुकड़ों से मृतक की पहचान नहीं हो पा रही थी। इसलिए पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की और घर-घर जाकर फ्रिज की तलाश भी शुरू की जिसमें शव के टुकड़े रखे हो सकते थे। न्यूज एजेंसी के अनुसार, एक स्थानीय निवासी ने बताया कि पुलिस घर-घर जाकर लोगों से फ्रिज के बारे में पूछ रही थी कि उनके यहां फ्रिज है या नहीं। उन्होंने बताया कि पुलिस उनके घर भी फ्रिज के बारे में पूछताछ करने आई थी। पुलिस ने यह भी पूछा कि आसपास से कहीं कोई बदबू तो नहीं आ रही है। स्थानीय निवासी ने बताया कि इस इलाके में करीब 500 मकान हैं, इसलिए अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस को फ्रिज की तलाश के लिए हर घर का दरवाजा खटखटाना पड़ा होगा। पुलिस ने इलाके के कई घरों में फ्रिज की तलाशी भी ली।

​ऐसे मिले थे टुकड़े
बता दें कि 5 जून की रात पांडव नगर थाना इलाके के कल्याणपुरी 20 ब्लॉक के सामने वाले खाली मैदान से एक बैग से दो टांगें बरामद हुई थीं। उनके चार टुकड़े किए गए थे। 7 जून को ठंडा सिर पड़ा मिला था। जबकि 8 जून को हाथ का एक टुकड़ा मिला था। 31 मई और 1 जून दो सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगी थी। इसमें एक आदमी के हाथ में बोरा लेकर आता दिखा था। साथ में एक महिला भी थी। दोनों अंदर जाकर बोरा फेंककर बाहर जाते हुए दिखाई दिए थे।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...