18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: प्रगति मैदान के टनल में हुई लूट का Video, पिस्टल की...

दिल्ली: प्रगति मैदान के टनल में हुई लूट का Video, पिस्टल की नोक पर कार को रोका, फिर…

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में सरेआम लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। यह लूट प्रगति मैदान सुरंग के अंदर हुई है जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है, वीडियो आप नीचे देख सकते हैं। दिल्ली पुलिस ने जानकारी साझा करते हुए बताया है कि बाइक सवार चार अज्ञात बदमाशों ने गुड़गांव जा रहे एक डिलीवरी एजेंट और उसके सहयोगी से बंदूक की नोक पर कथित तौर पर 2 लाख रुपये लूट लिए हैं। उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार को प्रगति मैदान सुरंग के अंदर हुई जब पीड़ित पैसे पहुंचाने के लिए कैब से गुड़गांव की ओर जा रहे थे।

पुलिस ने क्या जानकारी दी है?
एएनआई के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने अपने ताज़ा बयान में कहा है कि यह घटना शनिवार (24 जुलाई) की है। जब एक डिलीवरी एजेंट और उसका सहयोगी कार से गुड़गांव जा रहे थे लेकिन जब वह प्रगति मैदान वाली सुरंग में पहुंचे तो अचानक दो बाइक कार के सामने आकर रुक गयी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि चार लुटेरों में से एक बंदूक की नौक पर गाड़ी की पीछे वाली सीट से एक बैग निकालता है और चारों लोग फरार हो जाते हैं। इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस जांच कर रही है, फिलहाल लुटेरों की गिरफ्तारी को लेकर किसी भी तरह का अपडेट नहीं आया है।

कांग्रेस ने उठाए सवाल
दिल्ली में हुई इस लूट की घटना को लेकर अब सोशल मीडिया पर चर्चा जारी है। सवाल किया जा रहा है कि आखिर देश की राजधानी के बीचों-बीच कैसे इस तरह का मामला हो सकता है? इस मामले में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने भी सवाल उठाया है।

कांग्रेस ने वीडियो ट्वीट कर गृहमंत्री अमित शाह से सवाल किया है कि आखिर उनकी पुलिस क्या कर रही है? कांग्रेस की ओर से किए गए ट्वीट में लिखा है, ‘अमित शाह जी…दिल्ली के प्रगति मैदान टनल में दिन दहाड़े कुछ बाइक सवार आते हैं। कार रोकते हैं और कार सवार से 2 लाख रुपए लूट ले जाते हैं। देश की राजधानी में ये हो रहा है। देख रहे हैं ना आप?

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...