20 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeखेल22 साल के लड़के ने चकनाचूर किया बाबर का रिकॉर्ड, सिर्फ इतनी...

22 साल के लड़के ने चकनाचूर किया बाबर का रिकॉर्ड, सिर्फ इतनी गेंदों में जड़ी फास्टेस्ट सेंचुरी

Published on

नई दिल्ली

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में हसन नवाज ने अपनी तूफानी बैटिंग से तांडव मचा दिया। हसन नवाजा ने सिर्फ 44 गेंद में शतक ठोककर बाबर आजम के फास्टेस्ट शतक का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। पाकिस्तान के लिए इस मुकाबले में हसन नवाज 45 गेंद में 105 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी इस पारी में हसन ने 10 चौके और 7 छक्के भी लगाए। इससे पहले पाकिस्तान के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान बाबर आजम के नाम था। बाबर आजम ने साल 2021 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 49 गेंद में सैकड़ा जड़कर सनसनी मचाई थी।

हसन नवाजा न्यूजीलैंड के खिलाफ इस तीसरे टी20 से पहले दो मैचों में अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे, लेकिन पाकिस्तानी टीम मैनेजमेंट ने उन पर अपना भरोसा जताए रखा और इस तरह उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में अपने करियर का पहला रिकॉर्ड शतक लगाकर सनसनी मचा दी। हसन नवाज की इस शतकीय पारी के दम पर पाकिस्तान के लिए हसन नवाज के अलावा कप्तान सलमान आगा ने 31 गेंद में 51 रनों की पारी खेली।

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मार्क चैपमैन की दमदार बल्लेबाजी से 19.5 ओवर में 204 रन का स्कोर खड़ा किया था। मार्क चैपमैन ने कीवी टीम के लिए 94 रनों की पारी खेली थी। वहीं पाकिस्तान के लिए पारी में हारिस रउफ ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए। इस लक्ष्य के जवाब में पाकिस्तान की टीम ने धुआंधार बैटिंग की। पाकिस्तान की पारी में मोहम्मद नवाज और मोहम्मद हारिस के बीच सिर्फ 35 गेंद में पहले विकेट के लिए 74 रनों की पार्टनरशिप हो गई। नवाज टीम के लिए 20 गेंद में 41 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 3 शानदार छक्के भी लगाए।

Latest articles

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...