18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेल20 ओवर में बिना छक्का लगाए 3 बैटर्स ने ठोके 427 रन,...

20 ओवर में बिना छक्का लगाए 3 बैटर्स ने ठोके 427 रन, 63 पर सिमटी विपक्षी टीम, टूट गए 8 वर्ल्ड रिकॉर्ड

Published on

नई दिल्ली

एक ऐसा टी20 मैच जहां जब एक टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो महज 20 ओवर में 427 रन बना डाले, विपक्षी टीम केवल एक ही विकेट झटक पाई। छक्के-चौकों की बरसात हुई। विपक्षी टीम केवल 15 ओवर ही खेल पाई और 63 रन पर सिमट गई। इस एक मैच में 10 वर्ल्ड रिकॉर्ड टूट गए।

यह अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबला चिली और अर्जेंटीना की महिला टीमों के बीच खेला गया। अर्जेंटीना पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 20 ओवर में उन्होंने 427 रन बना डाले। टीम के लिए लुसिया टेलर ने 169, अलर्बटीना गलान ने 145 और मारिया कास्टनेरस ने 40 रन की पारी खेली। वहीं चिली की टीम में केवल एक ही खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार सकी और उसे सात बल्लेबाज डक हुए।

मैच में बने रिकॉर्ड्स

  • अर्जेंटीना का 427 रन का टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड बाहरेन की महिला टीम के नाम था जिन्होंने 318 रन बनाए थे।
  • अर्जेंटीना ने यह मैच 364 रन से अपने नाम किया। यह इस फॉर्मेट की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड नेपाल की पुरुष टीम के नाम था। उन्होंने एशियन गेम्स के मुकाबले में मंगोलिया को 273 रन से हराया था।
  • इस मुकाबले में चिली 73 एक्सट्रा रन दिए हैं। वहीं इससे पहले रोमानिया की महिला टीम ने 72 रन दिए थे।
  • लुसिया टेलर ने अर्जेंटीना के लिए 169 रन बनाए। यह महिला टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड बाहरेन की एचएम रासंगिका के नाम था जिन्होंने नाबाद 161 रनों की पारी खेली थी।
  • लुसिया ने इस मैच में छक्के और चौके मिलाकर 108 रन बनाए। जबकि उन्हीं की साथी ए ग्लान ने इसी मैच में बाउंड्री (छ्क्के और चौके) से 92 बनाए।
  • चिली की ओयरार्स ने इस मुकाबले में 92 रन दिए जो कि महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा है। यह रिकॉर्ड पहले माली की ओ सो के नाम था जिन्होंने उगांडा के खिलाफ 82 रन लुटाए थे।
    यह मैच चिली की जेए मिरांडा का 10वां मुकाबला है। वह इस देश के लिए 10 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेलनी वाली महिला खिलाड़ी हैं।
  • इस मैच की दोनों पारियों में एक भी छक्का नहीं लगा। बिना छक्के लगाए यह टी20 का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...