2.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्य300 और मदरसों को बंद करने वाला हूं... ओवैसी को हिमंत बिस्‍वा...

300 और मदरसों को बंद करने वाला हूं… ओवैसी को हिमंत बिस्‍वा सरमा की खुली चुनौती

Published on

हैदराबाद

तेलंगाना में बीजेपी की ओर से आयोजित हिंदू एकता रैली में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने भाग लिया। असम के सीएम ने इस दौरान एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी को ललकारते हुए कहा कि वह इस साल 300 मदरसों पर कार्रवाई करने जा रहे हैं। कर्नाटक में मिली हार के बाद बीजेपी अब अगले मिशन पर जुट गई है। तेलंगाना में इसी साल विधानसभा चुनाव हैं।

रैली में भाग लेते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ‘हम असम में लव जिहाद के खिलाफ काम कर रहे हैं। हम असम में मदरसों को बंद करने के लिए काम कर रहे हैं। मैंने मुख्यमंत्री बनने के बाद असम में 600 मदरसों को बंद कर दिया… मैं ओवैसी को बताना चाहता हूं कि मैं इस साल 300 और मदरसों को बंद करने वाला हूं।’

मदरसों पर क्या बोले थे ओवैसी?
इससे पहले असदुद्दीन ओवैसी ने असम में मदरसों पर हो रही कार्रवाई पर बयान दिया था। इसी साल जनवरी महीने में ओवैसी ने जनवरी में ट्वीट करते हुए कहा था, ‘असम कोई विदेश नहीं है जहां भारतीय आपसे अनुमति ले। भारत के किसी भी हिस्से में लोगों को रहने और बसने का अधिकार एक मौलिक अधिकार है। आरएसएस की ओर से संचालित स्कूलों में टीचरों के बारे में क्या? क्या होगा अगर अन्य राज्य भी असम के लोगों पर इसी समान नियमों को अपनाना शुरू कर दें।’

कांग्रेस की कर्नाटक जीत पर तंज
इससे पहले तेलंगाना दौरे पर आए हिमंत बिस्वा सरमा ने कर्नाटक में कांग्रेस को मिली जीत पर तंज कसा। उन्होंने बीजेपी की तुलना सचिन तेंदुलकर से करते हुए कहा कि कभी-कभी वह जीरो पर भी आउट होते हैं। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस ने एक राज्य जीता और इतना हल्ला मचा रही है, बीजेपी ने कई राज्य जीते लेकिन ऐसा शोर नहीं किया।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...