5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीय38.9 डिग्री तापमान... दिल्ली में गर्मी ने अभी से तोड़ दिए सारे...

38.9 डिग्री तापमान… दिल्ली में गर्मी ने अभी से तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, अभी तो बहुत कुछ…. टूटेगा

Published on

नई दिल्ली,

देश की राजधानी दिल्ली में आज इस सीजन का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया. सफदरजंग में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा.ये तापमान कल के अधिकतम तापमान से लगभग 2 डिग्री अधिक है. बता दें कि मंगलवार को सफदरजंग में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो उस समय तक इस सीजन का उच्चतम तापमान था.

इससे पहसे सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक रहा था. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि आर्द्रता का स्तर 81% से 17% के बीच था.

बता दें कि आज आगरा में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, पटना में 30, लखनऊ में 35, जयपुर में 33, इंदौर में 33, रांची में 26, रायपुर में 35, मुंबई में, 28, अहमदाबाद में 32, जम्मू में 31, श्रीनगर में 17 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

हाल ही में IMD ने आगामी दिनों में लू (Heat wave) चलने की आशंका जताई है. लोगों को हीटवेव को लेकर सावधान रहने को कहा गया है. हीटवेव की सीमा तब पूरी होती है जब किसी मौसम केंद्र का अधिकतम तापमान मैदानी इलाकों में कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय इलाकों में 37 डिग्री और पहाड़ी इलाकों में 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होता है. गर्मी के मौसम में जब मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर होता है तब हवा काफी गर्म हो जाती है, जिसके कारण लू लगने का खतरा बना रहता है.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...