16.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराजनीतिमोदी सरकार 3.0 में टीडीपी के 4 और जेडीयू के 2 मंत्री...

मोदी सरकार 3.0 में टीडीपी के 4 और जेडीयू के 2 मंत्री ले सकते हैं शपथ, आज बैठक में हो गया फैसला!

Published on

नई दिल्ली:

रविवार 9 जून को मोदी सरकार 3.0 बनने जा रही है। कल नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। पीएम के साथ नई सरकार के मंत्रिमंडल का भी शपथ ग्रहण होगा। इससे पहले मोदी सरकार 3.0 में मंत्रालय को लेकर चर्चा तेज हो गई है। चूंकि इस बार बीजेपी अपने दम पर सरकार नहीं बना पाई है इसलिए एनडीए के सहयोगी दलों टीडीपी और जेडीयू के हिस्से में मंत्री पद मिलना तय माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले नए कैबिनेट में चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी को चार मंत्रालय मिलेंगे, जबकि जेडीयू को दो मंत्रालय मिलेंगे।

टीडीपी ने 4 जेडीयू ने मांगे 2 मंत्रालय
सूत्रों के मुताबिक, मोदी के नए कैबिनेट में जगह पाने वाले चार टीडीपी नेताओं में से तीन राम मोहन नायडू, हरीश बालयोगी और डग्गुमल्ला प्रसाद हैं। वहीं नीतीश कुमार की जेडयू ने दो सीनियर नेताओं ललन सिंह और राम नाथ ठाकुर के नाम प्रस्तावित किए हैं। ललन सिंह बिहार के मुंगेर से लोकसभा सांसद चुने गए थे, जबकि राम नाथ ठाकुर राज्यसभा सांसद हैं। राम नाथ ठाकुर भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के बेटे हैं।

एनडीए की कैबिनेट को लेकर हुई बैठक
शपथ ग्रहण से पहले शनिवार को कैबिनेट में मंत्रालयों को लेकर एनडीए की बैठक हुई। सूत्रों के अनुसार, बैठक में टीडीपी ने आंध्र प्रदेश में 16 लोकसभा सीटें जीतने के बाद चार मंत्रालय और संसद के स्पीकर का पद मांगा था। वहीं जेडीयू ने 12 सीटें जीतने के बाद दो कैबिनेट मंत्रालय मांगे। हालांकि अभी तक इसे लेकर खुलकर किसी भी पार्टी ने कुछ नहीं कहा है।

एनडीए की सरकार बनाने में नायडू और नीतीश किंगमेकर
बता दें कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर पाई। बीजेपी ने केवल 240 सीटें जीती। जबकि सरकार बनाने के लिए 272 सीटों की जरूरत थी। हालांकि एनडीए गठबंधन ने बहुमत हासिल कर लिया। सरकार बनाने में चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार किंगमेकर के रूप में उभरे। हालांकि अब दोनों नेता कैबिनेट को लेकर बीजेपी से अपनी मांगे मनवाने की कोशिश में लगे हुए हैं।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...