15.8 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराष्ट्रीय50 जवान 20 सीसीटीवी कैमरे, महाठग सुकेश चंद्रशेखर पर ऐसे रखी जा...

50 जवान 20 सीसीटीवी कैमरे, महाठग सुकेश चंद्रशेखर पर ऐसे रखी जा रही 24 घंटे निगरानी

Published on

नई दिल्ली

यमुनापार की मंडोली की जेल नंबर-14 में बंद 200 करोड़ रुपये की महाठगी करने वाले आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की सुरक्षा में कहीं कोई चूक ना रह जाए, इसके लिए तिहाड़ जेल प्रशासन ने अपनी ओर से पुख्ता प्रबंध किए हैं। उसे थ्री लेयर के सुरक्षा कवच में रखा गया है। जहां पहला सुरक्षा घेरा आईटीबीपी का, दूसरा सीआरपीएफ का और तीसरा जेल के सुरक्षा जवानों का है। इसके अलावा करीब 20 सीसीटीवी कैमरों से इसकी हर गतिविधि को रिकॉर्ड किया जा रहा है। इस पूरे काम के लिए आईटीबीपी, सीआरपीएफ और जेल के करीब 25 जवानों को लगाया गया है। जो निगरानी रखने के साथ ही इसे भी सुनिश्चित करते हैं कि उसपर कोई अन्य कैदी हमला ना कर दे।

तिहाड़ जेल सूत्रों ने बताया कि मंडोली की जेल नंबर-14 के सेल में उसे अकेले रखा गया है। 15 बाई 15 फुट वाले सेल के अंदर ही टॉयलेट है। इसके मनोरंजन के लिए टीवी भी दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, आए दिन जेल से पत्र लिखकर किसी ना किसी अफसर और मंत्री के खिलाफ पैसा लेने और जेल के अंदर अपनी जान को खतरा बताने जैसे आरोप लगाने वाले सुकेश के एक मामले की शुरुआत इस साल 31 अगस्त से भी हुई। सूत्रों का कहना है कि इसी मामले को लेकर सुकेश ने सीआरपीएफ के उपर उसके साथ मारपीट का आरोप लगाया था।

सूत्रों का कहना है कि असल में इसके पास मोबाइल फोन या अन्य कोई प्रतिबंधित सामान होने के शक में जेल अधिकारियों ने सीआरपीएफ के जवानों को साथ लेकर इसके सेल में तलाशी ली थी। इसी क्रम में सीआरपीएफ के जवान ने इसकी भी तलाशी ली थी। बताया जाता है कि इसी बात को लेकर इसने सीआरपीएफ के जवानों पर उसके प्राइवेट पार्ट जोर से दबाने और अन्य तरह से प्रताड़ित करने आरोप लगाया था। जेल सूत्रों का कहना है कि इसकी तमाम फुटेज इसके सेल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। जिसे संबंधित कोर्ट को भी दिखा गया। अब जेल अधिकारी इसके खिलाफ सीआरपीएफ और अधिकारियों पर झूठा आरोप लगाने के मामले में इसके खिलाफ पनिशमेंट टिकट काटने की प्रक्रिया कर रहे हैं। जिसमें इसके ऊपर जेल में रहते हुए मिल रही कुछ सुविधाओं पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

काफी हद तक संभावना है कि शुरुआत में इसके जेल कैंटीन से खरीदे जाने वाले सामान पर रोक लगा दी जाए। इसका खुलासा भी जल्द हो जाएगा। सुकेश के सेल के अंदर और बाहर हर कोने को कवर करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही, इसके पास जेल या अन्य सुरक्षा एजेंसी का जो भी जवान या अधिकारी इससे मिलने जाता है, तब वह बॉडी वॉर्न कैमरे से लैस होता है। ताकि बाद में सुकेश किसी भी स्टाफ पर किसी तरह से मारपीट करने या प्रताड़ित करने का आरोप ना लगा सके।

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

पश्चिम एशिया संकट का असर: परियोजनाओं की समय-सीमा प्रभावित, वित्त मंत्रालय ने ‘फोर्स मेज्योर’ के तहत दी राहत

नई दिल्ली/भोपाल। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति श्रृंखला...

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...