7.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यबेटी से छेड़खानी करने वाले 60 साल के प्रेमी को मार डाला,...

बेटी से छेड़खानी करने वाले 60 साल के प्रेमी को मार डाला, प्राइवेट पार्ट भी काट दिया

Published on

रायबरेली

उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पड़ोसी जिले रायबरेली में एक महिला ने बेटी से छेड़खानी करने वाले बुजुर्ग की हत्‍या कर दी। 45 वर्षीय इस महिला का 60 वर्षीय व्‍यक्ति के साथ एक्‍स्‍ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था। बुजुर्ग की नजर उसकी 19 साल की बेटी पर भी थी। उसने दो बार उसके साथ छेड़खानी की थी। इसके बाद महिला ने बेटी के साथ मिलकर बुजुर्ग का गुप्‍तांग काटकर उसकी हत्‍या कर दी थी। बुधवार को पुलिस ने महिला और उसकी बेटी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि मेहंदी लाल को महिला ने अपने घर पर खाने के लिए बुलाया था। यहां उसे जमकर शराब पिलाया। नशे में धुत होने के बाद जब वह होश खो बैठा तब महिला ने बेटी के साथ मिलकर उसकी हत्‍या कर दी। रायबरेली के एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मेहंदी लाल के बेटे सुशील कुमार ने 21 अगस्त को पुलिस को सूचित किया कि उनके पिता जंगल में मृत पाए गए हैं। पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और अपराध स्थल का निरीक्षण किया। मेहंदी लाल के शरीर पर चोट के निशान पाए गए थे और उसके निजी अंगों को काट दिया गया था।

हत्‍या के बाद शव झाड़ियों में फेंक दिया
इसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। उप पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी ने जांच शुरू की। बुजुर्ग की मौत का कारण पसलियों में फ्रैक्चर और गला घोंटने के कारण दम घुटना रहा। एसपी ने कहा कि जांच के दौरान यह सामने आया कि पिछले कई सालों से मेहंदी लाल के आरोपी महिला के साथ अवैध संबंध थे। हाल ही में उसने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। 20 अगस्त को मेहंदी लाल ने फिर से महिला की बेटी के साथ जबरदस्ती की। इसके बाद बेटी ने मां को आपबीती बताई। गुस्से में मां ने अपनी बेटी की मदद से मेहंदी लाल की हत्या कर दी और उसके शव को पास के झाड़ियों में फेंक दिया। महिला ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...