21.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeखेल7 महीने, 7 ओपनर्स: T-20 में द्रविड़-रोहित के प्रयोग कहीं वर्ल्‍ड कप...

7 महीने, 7 ओपनर्स: T-20 में द्रविड़-रोहित के प्रयोग कहीं वर्ल्‍ड कप में लुटिया न डुबा दें!

Published on

नई दिल्‍ली

अक्‍टूबर-नवंबर 2022 में टी20 वर्ल्‍ड कप होना है और भारत के पास नियमित ओपनर्स नहीं हैं। न तो प्राइमरी और नही बैकअप ओपनर्स की तलाश पूरी हो पाई है। यह हाल तब है जब जनवरी से जुलाई के बीच, सात महीनों में टीम इंडिया ने सात अलग-अलग प्‍लेयर्स को आजमाया है। वेस्‍टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज के पहले मैच में सूर्यकुमार यादव बतौर ओपनर उतरे। इससे पहले, इंग्‍लैंड में ऋषभ पंत ने ओपन किया था। कोच राहुल द्रविड़ और कप्‍तान रोहित शर्मा की लगातार ओपनर्स बदलने की रणनीति पूर्व खिलाड़‍ियों के गले नहीं उतर रही। कई दिग्‍गजों ने ऐसे ‘प्रयोगों’ को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि किसी भी प्‍लेयर को किसी खास स्‍पॉट पर कम से कम 5-6 चांसेज तो मिलने ही चाहिए। भारत ने इस साल जिन सात ओपनर्स को आजमाया है, उनमें ईशान किशन ने सबसे ज्‍यादा बार ओपनिंग की। किशन ने 2022 में 13 बार ओपनिंग करते हुए 419 रन बनाए हैं जिनमें तीन

रोहित के साथ सूर्यकुमार… ये क्‍या हो रहा है?
विंडीज के खिलाफ शुक्रवार को पहले टी20 मुकाबले में उस वक्‍त दर्शक से लेकर एक्‍सपर्ट्स तक हैरान रह गए जब रोहित के साथ बतौर ओपनर सूर्यकुमार यादव आते दिखे। सब मानकर चल रहे थे कि इंग्‍लैंड में ऋषभ पंत को आजमाए जाने के बाद उनसे विंडीज में भी ओपन कराया जाएगा। ENG के खिलाफ बतौर ओपनर पंत ने दो पारियां खेलीं। पहली में 15 गेंद में 26 और दूसरी पारी में 5 गेंद में 1 रन बनाए। अब सूर्यकुमार से ओपनिंग करवाने का तुक समझ नहीं आ रहा। पूर्व क्रिकेटर मोहम्‍मद कैफ ने फैनकोड के प्रोग्राम में कहा कि पंत को और मौके मिलने चाहिए थे। कैफ के अनुसार, द्रविड़-रोहित ऐसा करके प्‍लेयर्स को 5-6 मैचों के लिए ट्राई करने की रणनीति से भटक गए हैं। कैफ ने कहा, ‘मेरी समझ में तो बिल्‍कुल नहीं आया। अगर आप ऋषभ पंत को 2-3 मैचों में ओपनर की तरह ट्राई कर रहे थे तो आपको उन्‍हें आज भी ओपन कराना चाहिए था। उन्‍हे कम से कम 5 मौके तो दीजिए।’

इस साल T20Is में कौन-कौन सी जोड़‍ियां आजमाई गईं?
रोहित शर्मा – ईशान किशन
संजू सैमसन – रोहित शर्मा
ऋतुराज गायकवाड़ – ईशान किशन
दीपक हुड्डा – ईशान किशन
संजू सैमसन – ईशान किशन
रोहित शर्मा – ऋषभ पंत
रोहित शर्मा – सूर्यकुमार यादव

रोहित-सूर्यकुमार की जोड़ी ने 44 रन जोड़े
यह पहली बार था जब सूर्यकुमार ने T20I में भारत के लिए ओपनिंग की। उन्‍होंने तीन चौकों और एक छक्‍के की मदद से 16 गेंद में 24 रन बनाए। रोहित और सूर्यकुमार की जोड़ी का पहला प्रयोग सफल कहा जाएगा क्‍योंकि दोनों ने 28 गेंद में 44 रन जोड़े। भारत ने 20 ओवर में कुल 190 रन बनाए। जवाब में विंडीज 8 विकेट खोकर सिर्फ 122 रन ही बना सकी। भारत ने 68 रन से पहला मैच जीत 5 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...