14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यआजादी की 75वीं वर्षगांठ, कांग्रेस का बेंगलुरु में 'स्वतंत्रता मार्च', लक्ष्‍य 'कर्नाटक...

आजादी की 75वीं वर्षगांठ, कांग्रेस का बेंगलुरु में ‘स्वतंत्रता मार्च’, लक्ष्‍य ‘कर्नाटक फतह’

Published on

बेंगलुरु

कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने सोमवार को बेंगलुरु में देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर ‘स्वतंत्रता मार्च’ निकाला। इसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस मार्च में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख डी. के. शिवकुमार, उनके भाई एवं सांसद डी. के. सुरेश सहित अन्य नेताओं ने भाग लिया। रैली के पूरे रास्ते में तिरंगा लगा हुआ था और इसमें शामिल सभी लोगों के हाथों में झंडा था।

शिवकुमार की ओर से ‘सिद्धरमोत्सव’ का जवाब तो नहीं यह ‘मार्च’
इस मार्च को शिवकुमार की ओर से ‘सिद्धरमोत्सव’ के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है, जिसे कांग्रेस के कुछ नेताओं ने सिद्धरमैया को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश करने के लिए आयोजित किया था। वह कार्यक्रम इस माह की शुरुआत में दावणगेरे में आयोजित किया गया था।

नेशनल कॉलेज ग्राउंड में समाप्त हुई कांग्रेस की तिरंगा यात्रा
रैली आनंद राव सर्कल, फ्रीडम पार्क, कॉर्पोरेशन, टाउन हॉल, मिनर्वा सर्कल, वीवी पुरम सहित अहम मार्गों से गुजरने के बाद नेशनल कॉलेज ग्राउंड में समाप्त हुई तथा वहां एक जनसभा आयोजित की गई। सिद्धरमैया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने अपने 17 साल के कार्यकाल में आधुनिक भारत के निर्माण के लिए गंभीर प्रयास किए और कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को पूरा किया।

कांग्रेस की रैली में आजादी की धूम
रैली के पूरे रास्ते में तिरंगा लगा हुआ था और इसमें शामिल सभी लोगों के हाथों में झंडा था। कांग्रेस का ‘स्वतंत्रता मार्च’ बेंगलुरु के आनंद राव सर्किल, फ्रीडम पार्क, कॉर्पोरेशन, टाउन हॉल, मिनर्वा सर्कल, वीवी पुरम सहित अनेक अहम मार्गों से होकर नेशनल कॉलेज ग्राउंड पहुंचा। इस दौरान हजारों की संख्‍या में लोग शाम‍िल हुए। कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने सोमवार को यहां देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर ‘स्वतंत्रता मार्च’ निकाला, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this