15.9 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीति8 महीने पहले खुद को परमात्मा का... पीएम मोदी के पहले पॉडकास्ट...

8 महीने पहले खुद को परमात्मा का… पीएम मोदी के पहले पॉडकास्ट पर कांग्रेस ने क्यों कसा तंज?

Published on

नई दिल्ली

पीएम नरेंद्र मोदी के पहले पॉडकास्ट के साथ ही देश का सियासी पारा भी चढ़ता नजर आ रहा है। यह पॉडकास्ट जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामथ के ‘पीपल बाय डब्ल्यूटीएफ’ चैनल पर प्रसारित हुआ। प्रधानमंत्री के इस पॉडकास्ट पर कांग्रेस ने तंज कसते हुए इसे ‘डैमेज कंट्रोल’ बताया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर प्रधानमंत्री की इस बातचीत को लेकर निशाना साधा है।

राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने कहा, ‘यह उसी व्यक्ति का बयान है जिसने 8 महीने पहले अपना ‘नॉन-बायोलॉजिकल’ स्टेटस घोषित किया था। यह स्पष्ट रूप से डैमेज कंट्रोल है।’ दरअसल लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह खुद को बायोलॉजिकल नहीं, बल्कि भगवान की ओर से भेजा हुआ मानते हैं। उनके इस बयान ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं और कांग्रेस ने उन्हें ‘नॉन-बायोलॉजिकल’ कहकर तंज कसा था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत के साथ अपने पहले पॉडकास्ट इंटरव्यू में एक सवाल के जवाब में कहा, ‘मैं भी मनुष्य हूं कोई देवता नहीं, गलतियां मुझसे भी होती हैं।’ पीएम मोदी के इस बयान पर कांग्रेस चुटकी ले रही है। पॉडकास्ट में निखिल कामत ने पीएम मोदी से कई दिलचस्प सवाल पूछे।

पीएम मोदी ने और क्या कहा?
पीएम मोदी ने भी बड़ी बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। उन्होंने बताया कि पहले कार्यकाल में वे दिल्ली को समझने की कोशिश कर रहे थे और लोग उन्हें समझने की कोशिश कर रहे थे। दूसरे कार्यकाल में यह समझ बेहतर हो गई है। दुनिया में बढ़ते युद्धों के बारे में पूछे गए सवाल पर पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत तटस्थ नहीं है, बल्कि शांति का पक्षधर है। उन्होंने कहा, ‘हमने लगातार कहा है कि हम न्यूट्रल नहीं हैं, मैं शांति के पक्ष में हूं।’

Latest articles

कोचिंग में फायरिंग मामले में पुलिस खान सर की तलाश में; गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

पटना। पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में...

मानसून से पहले मौसम में बदलाव; तेज़ तूफ़ान और बारिश से राज्य भर में तापमान गिरा; 45 ज़िलों के लिए अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून भले अभी नहीं पहुंचा हो, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां पूरे...

​भेल को मिला अब तक का बड़ा ऑर्डर: प्रयागराज में ₹21,000 करोड़ से अधिक का पावर प्रोजेक्ट मिला

​भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की प्रतिष्ठित अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...