13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयधरती पर आने वाली है प्रलय... समुद्र से तड़पते हुए निकली डूम्सडे...

धरती पर आने वाली है प्रलय… समुद्र से तड़पते हुए निकली डूम्सडे फिश, किनारे पर तोड़ा दम, महातबाही की निशानी!

Published on

मैड्रिड

अटलांटिक महासागर के कैनरी द्वीप समूह में स्पेनिश शहर लास पालमास के समुद्र तट पर दुर्लभ डूम्सडे फिश यानी प्रलय की मछली को देखा गया है। बुरी खबरों और तबाही की अग्रदूत कही जाने वाली ये मछली अचानक तड़पते हुए किनारे पर आई और कुछ देर बाद इसने दम तोड़ दिया। ओरफिश की इस प्रजाति की मछली आमतौर पर पानी के बाहर नहीं देखी जाती हैं। ऐसी मान्यताएं हैं कि जब ये मछली समुद्र के बाहर आती हैं तो कुछ ना कुछ बुरा होता है। पूर्व में इस मछली के दिखने के बाद भूकंप आने का भी दावा किया जाता रहा है।

आरटी इंडिया ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में समुद्र के किनारे आती हुई ओरफिश दिख रही है। हालांकि इसका आकार ओरफिश प्रजाति की दूसरी मछलियों के मुकाबले काफी कम है। ये मछली समुद्र के बाहर आती है और पानी से बाहर आने के कुछ सेकंड में ही दम तोड़ देती है। समुद्र तट के पास मौजूद लोगों ने मछली को दोबारा पानी में छोड़कर उसको बचाने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। इस मछली की बनावट काफी अलग होती है और इसके सिर पर छोटी लाल हड्डी होती है।

डूम्सडेफिश से जुड़ी कहानियां
जापानी लोककथाओं में गहरे समुद्र में रहने वाली इस मछली को आपदा की निशानी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि 2011 का फुकुशिमा भूकंप के आने से पहले समुद्र किनारे ओरफिश देखी गई थी। बीते साल अमेरिका के कैलिफोर्निया में भी एक ओरफिश समुद्र से बाहर आई थी, इसके बाद लॉस एजिल्स में भूकंप आया था।

वैज्ञानिकों का कहना है कि ये मछली बीमार होने की वजह से सतह पर आती है। इसका शगुन-अपशगुन से कोई संबंध नहीं है। ओरफिश एक दुर्लभ मछली है और इसे कई वर्षों में एक बार देखा जाता है। इसकी वजह ये भी है कि मछली की ये प्रजाति गहरे समुद्र में रहती है। ये केवल तभी सतह पर आती है, जब रास्ता भटक जाती हैं। ऐसे में किनारे पर आने के बाद अक्सर इसकी मौत हो जाती है।

ओरफिश और भूकंप के बीच संबंध के बारे में कई सवाल होते रहे हैं। ओरफिश की प्राकृतिक आपदाओं और भूकंपों के पूर्वानुमान के रूप में एक पौराणिक प्रतिष्ठा है लेकिन विशेषज्ञ इसे कहानी मानते हुए खारिज करते हैं। साल 2019 में हुए एक अध्ययन में पाया गया था कि जापान में ओरफिश दिखने और भूकंप आने के बीच कोई संबंध नहीं था।

Latest articles

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...