17.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन में एक आदमी 16 लोगों को कर रहा संक्रमित, कोरोना के...

चीन में एक आदमी 16 लोगों को कर रहा संक्रमित, कोरोना के घातक स्‍ट्रेन से हार रहा ड्रैगन

Published on

बीजिंग

चीन ने जीरो कोविड नीति में बिना किसी तैयारी के ढील दे दी है, जिसके दुष्परिणाम देखने को मिल रहे हैं। चीन में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। स्थिति इतनी खराब हो गई है कि चीन के अस्पतालों में बेड खाली नहीं है। छोटे-छोटे क्लीनिक पर भी भीड़ बढ़ गई है। चीन में कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट ने तबाही मचा रखी है। संक्रमण फैलने की रफ्तार इतनी तेज है कि 1 शख्स 16 लोगों को संक्रमित कर रहा है। विशेषज्ञ इससे बचने के लिए कोविड गाइडलाइन्स मानने की सलाह दे रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि चीन में कोरोना वायरस के कारण मार्च तक 10 लाख लोगों की मौत हो सकती है। चीन में दी गई ढील के बाद कोरोना बड़े शहरों से ग्रामीण इलाकों में भी फैल गया है, जिसके बाद लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। इस बीच सोमवार को दक्षिण-पश्चिमी चीन में चोंगकिंग में प्रशासन ने अजीबोगरीब तरीके से हल्के कोरोना लक्षण या बिना लक्षण वाले मरीजों को काम करने को कहा। इससे पहले पूर्वी प्रांत झेजियांग ने कहा था कि बिना लक्षण वाले कोरोना मरीज जरूरत पड़ने पर काम पर लौट सकते हैं। कई कोरोना संक्रमित स्वास्थ्यकर्मी भी काम पर लौट आए हैं।

कोरोना के मामलों को छिपा रहा चीन
चीन कोरोना वायरस के मामलों को छिपा रहा है। अनिवार्य कोरोना टेस्टिंग खत्म करने के बाद चीन ने संक्रमितों का डेटा जारी करना बंद कर दिया है, जिसके कारण सही आंकड़े नहीं पता। अधिकारियों का कहना है कि बिना टेस्टिंग के असिंप्टोमैटिक मरीजों का पता नहीं लगाया जा सकता इसलिए डेटा जारी नहीं किया जा रहा। चीन के सोशल मीडिया पर लोग अपने परिवार, रिश्तेदारों और आसपास के अनगिनत लोगों में कोरोना के मामलों को रिपोर्ट कर रहे हैं। अस्पतालों में लगातार भीड़ बढ़ रही है, वहीं आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक कोरोना के मामले कम हो रहे हैं।

क्यों बढ़ रहे कोरोना के मामले
चीन में कोरोना वायरस बढ़ने के कई कारण हैं। सबसे बड़ा कारण चीन की एक बड़ी आबादी, जिसे वैक्सीन नहीं लगी है। इनमें बुजुर्गों की संख्या सबसे ज्यादा है। जो वैक्सीन लगाई गई है वह प्रभावी नहीं है। चीन में 65 साल से ऊपर की आबादी 20 करोड़ है। इसमें से बड़ी संख्या ऐसी है जिसे वैक्सीन को लेकर संदेह है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शंघाई में स्कूलों की पढ़ाई ऑनलाइन हो गई है।

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...