11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपालपुलिस के पहरे में मुस्लिम लड़की ने हिंदू प्रेमी से कोर्ट में...

पुलिस के पहरे में मुस्लिम लड़की ने हिंदू प्रेमी से कोर्ट में की शादी, फिर भगवाधारी दोनों को यूं ले गए

Published on

जबलपुर

कलेक्टर कार्यालय में गुरुवार को दोपहर से शाम तक काफी गहमा गहमी का माहौल बना रहा है। यह माहौल के एक प्रेमी जोड़े की शादी को लेकर थी। इस शादी के लिए दोनों के घर के लोग तैयार नहीं थे क्योंकि दोनों अंतरजातीय विवाह के लिए वहां पहुंचे थे। इसकी वजह से दो पक्ष आमने-सामने थे। विवाद की स्थिति न बने इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से कलेक्टर ऑफिस में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट में युवती की शादी कराई गई है।

शादी के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में दोनों को यहां से भेजा गया है। बताया जा रहा है कि नया मोहल्ला की रहने वाली मूवीना खान और गोरखपुर का रहने वाला आयुष केवट एक दूसरे को काफी समय से पसंद करते थे। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। धर्म अलग होने की वजह से दोनों के परिजन तैयार नहीं थे। युवक के परिजनों ने इस शादी पर सहमति दे दी है। वहीं, युवती के परिजन इसके खिलाफ थे। इसके बाद दोनों कोर्ट मैरिज का मन बनाया है।

शादी के लिए दोनों ने कोर्ट में अर्जी दी। गुरुवार को जैसे ही दोनों शादी के लिए कोर्ट पहुंचे तो युवती के परिजनों को इसकी खबर लग गई। इसके बाद वे लोग कोर्ट पहुंच गए। दोनों की शादी कलेक्ट्रेट ऑफिस में करवाई गई है। दोनों के पहुंचते ही भारी संख्या में पुलिस बल की व्यवस्था की गई थी। इसकी वजह से विवाद की स्थिति नहीं बनी है।

दोनों की शादी के बारे में हिंदू संगठनों को भी खबर लग गई थी। वे सभी लोग कलेक्ट्रेट पहुंच गए थे। आखिरकार जिला प्रशासन ने युवक-युवती दोनों का विवाह शांति व्यवस्था के बीच करा दिया। विवाह के बाद युवती को युवक के साथ ससुराल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि युवक-युवती का लंबे समय से एक-दूसरे को पसंद करते थे लेकिन दोनों के परिजन तैयार नहीं थे।

वहीं, पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही हैं। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी करना चाहते थे। हमलोगों ने उन्हें सुरक्षा प्रदान की है। दोनों की शादी कोर्ट में हुई है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...