15.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यनीतीश कुमार की एक तस्वीर ने बीजेपी को हिला डाला, नरेंद्र मोदी...

नीतीश कुमार की एक तस्वीर ने बीजेपी को हिला डाला, नरेंद्र मोदी के साथ खेला होगा?

Published on

पटना:

लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 के बाद सियासत गर्म है। सबकी नजर इस वक्त दो ही नेताओं पर हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि दिल्ली की सत्ता की चाबी आंध्र प्रदेश के साथ-साथ बिहार के पास है। इन सबके बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखकर बीजेपी के साथ-साथ एनडीए के अन्य सहयोगी भी सकते में हैं। चर्चा तो अब ये भी हो रही है कि ऐसा ना हो कि नरेंद्र मोदी के साथ खेला हो जाए और सरकार किसी और की बन जाए।

नीतीश-तेजस्वी साथ-साथ!
दरअसल, दिल्ली में सरकार गठन से पहले दोनों गठबंधन की बैठक होनी है। दोनों के सहयोगी दिल्ली पहुंच रहे हैं। एनडीए के सहयोगी और बिहार सिएम नीतीश कुमार भी दिल्ली गए हैं। दूसरी ओर इंडी अलायंस के सहयोगी तेजस्वी यादव भी दिल्ली गए। सबसे बड़ी बात ये है कि नीतीश और तेजस्वी एक ही फ्लाइट से दिल्ली गए। फ्लाइट में दोनों नेताओं का रिएक्शन देख चर्चाओं का बाजार गर्म है। कई तरह के अभी से ही कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि संभव है नरेंद्र मोदी के साथ खेला भी हो सकता है।

आगे-पीछे बैठे थे दोनों नेता
फ्लाइट में दोनों नेता आगे-पीछे बैठे थे। नीतीश कुमार आगे बैठे थे, तो तेजस्वी यादव सुधाकर सिंह के साथ पीछे थे। जब दोनों नेताओं की नजरें मिली तो, मुस्कुराए और एक-दूसरे का हालचाल भी पूछा। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार ने सबसे पहले तेजस्वी की तबीयत को लेकर सवाल किया। हालांकि इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक बात नहीं हुई। बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान तेजस्वी यादव के कमर में दर्द शुरू हो गया था। उन्होंने कमर में बेल्ट लगाकर ही प्रचार किया था।

सीएम नीतीश को देखते ही खड़े हो गए तेजस्वी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पहले तेजस्वी यादव फ्लाइट में मौजूद थे। नीतीश कुमार जैसे ही फ्लाइट में एंट्री ली, और तेजस्वी की नजर उन पर पड़ी तो वे अपनी सीट से खड़े हो गए और प्रणाम किया। इस पर नीतीश कुमार रिएक्ट किए। तब दोनों नेताओं ने एक दूसरे का हालचाल लिया और अपनी-अपनी सीट पर बैठ गए।

बिहार में NDA को 30 सीट
बता दें कि बिहार में जेडीयू और बीजेपी 12-12 सीटों जीत दर्ज की है। वहीं एनडीए के सहयोगी चिराग पासवान पांच और एक सीट पर मांझी की जीत हुई है। अब चर्चा इस बात की हो रही है कि अगर नीतीश कुमार पलटी मारते हैं तो नरेंद्र मोदी का क्या होगा? नीतीश-तेजस्वी की मुस्कान के पीछे कोई राज तो नहीं है?

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....