19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयमुंबई से यूपी जा रही तुलसी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार महिला से...

मुंबई से यूपी जा रही तुलसी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार महिला से रेप, अनजान शख्स ने बेहोश कर कुर्ला-ठाणे के बीच की दरिंदगी

Published on

मुंबई:

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर महिला को बेहोश कर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता का दावा है कि घटना मुंबई के पड़ोस में स्थित कुर्ला के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से ट्रेन के रवाना होने के करीब 40 मिनट बाद और ठाणे रेलवे स्टेशन पहुंचने के बीच हुई। ठाणे जीआरपी ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

यूपी जा रही थी ट्रेन
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अर्चना धुसाने ने बताया कि ठाणे जीआरपी ने गुरुवार को भारतीय दंड संहिता की धारा-328 (अपराध को अंजाम देने की मंशा से जहरखुरानी कर नुकसान पहुंचाना) और धारा-376 (दुष्कर्म) के तहत प्राथमिकी दर्ज की। उन्होंने बताया कि मामला मार्च का है। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह 10 मार्च को उत्तर प्रदेश जा रही तुलसी एक्सप्रेस में सवार हुई थी। तभी अज्ञात व्यक्ति ने उसे बेहोश करने के लिए नशीला पदार्थ दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

कहां हुई दरिंदगी?
उन्होंने बताया कि पीड़िता का दावा है कि घटना मुंबई के पड़ोस में स्थित कुर्ला के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से ट्रेन के रवाना होने के करीब 40 मिनट बाद और ठाणे रेलवे स्टेशन पहुंचने के बीच हुई। धुसाने ने बताया कि पीड़िता ने घटना के 39 दिन बाद अप्रैल में मध्यप्रदेश के ग्वालियर जीआरपी से संपर्क किया और करीब 21 दिन के बाद मामला ठाणे ट्रांसफर किया गया।

फोन रिकॉर्ड और तकनीकी सबूत जमा कर रही पुलिस
अधिकारी ने बताया कि लोकमान्य तिलक टर्मिनस का सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं है और पुलिस ने तुलसी एक्सप्रेस और उसी समय स्टेशन से रवाना होने वाली दो रेलगाड़ियों की आरक्षण सूची की जांच की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मोबाइल फोन रिकॉर्ड और तकनीकी सबूत एकत्र कर रही है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...