17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालमुरैना में तमंचा लेकर युवक बना रहा था Reel, अचानक फायर होने...

मुरैना में तमंचा लेकर युवक बना रहा था Reel, अचानक फायर होने से लगी गोली, मौत

Published on

मुरैना,

मध्य प्रदेश के मुरैना में पोरसा थाना क्षेत्र के छत्तर का पुरा गांव में एक युवक को रील बनाना महंगा पड़ गया. दरअसल, युवक अवैध हथियार के साथ रील बनाने की तैयारी कर रहा था, तभी उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, मुरैना के जौरा विकास खंड के खिडौरा गांव का रहने वाला मोनू सिकरवार अपने ननिहाल पोरसा के छत्तर पुरा गांव पहुंचा था. यहां वह कट्टे के साथ रील बना रहा था, तभी अचानक हादसा हो गया. मोनू ने कट्टा लोड कर लिया और रील बनाने के लिए बढ़ा.

इसी दौरान किसी तरह कट्टे से गोली चल गई, जो मोनू को ही लग गई. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. जब परिजनों ने देखा तो तुरंत दौड़े. आनन फानन में घर वाले मोनू को पोरसा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना को लेकर क्या बोले एएसपी?
इस मामले को लेकर एएसपी डॉ. अरविंद ठाकुर ने कहा कि देश दुनिया में रील बनाने को लेकर युवाओं में क्रेज बढ़ता ही जा रहा है. युवा रील बनाने के चक्कर में अनजाने में अपराधी भी बन रहे हैं. मुरैना में यह घटना भी ऐसी ही है. कट्टे के साथ रील बनाते समय युवक के साथ यह घटना हुई है. युवक के पास कट्टा कहां से आया, इसकी जांच की जा रही है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...