19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलआकाश चोपड़ा के साथ हुई 33 लाख की धोखाधड़ी, पूर्व क्रिकेट अधिकारी...

आकाश चोपड़ा के साथ हुई 33 लाख की धोखाधड़ी, पूर्व क्रिकेट अधिकारी के बेटे ने लगाया चूना

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा के साथ 33 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आकाश के साथ यह धोखाधड़ी हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी कमलेश पारीख और उनके बेटे ध्रुव पारीख ने की है। आकाश चोपड़ा ने इन दोनों को 57.80 लाख रुपए उधार के रूप में दिए थे, जिसे अब वह वापस नहीं कर रहे हैं। इसी संबंध में आकाश ने इन दोनों के ऊपर एफआईआर दर्ज कराई है। धोखाधड़ी की यह शिकायत आकाश चोपड़ा ने आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र में कराई है।

दरअसल पूरा मामला यह कि आकाश चोपड़ा ने कमलेश पारीख और उनके बेटे को जूते के कारोबार में मदद के लिए 57.80 लाख रुपए उधार दिए थे। इस बीच आकाश को 24.80 लाख की रकम लौटाई भी गई, लेकिन बाकी के 33 लाख कई कोशिशों के बाद भी उन्हें वापस नहीं मिला तो उन्होंने इसके बाद पुलिस में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है।

हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी कमलेश पारीख और ध्रुव पारीख आगरा में स्पोर्ट्स एंड शॉप के मालिक हैं। इन दोनों ने अपने इसी व्यवसाय को बढ़ाने के लिए आकाश चोपड़ा से पैसे उधार लिए थे।

सिर्फ आकाश चोपड़ा ही नहीं, टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर दीपक चाहर के साथ भी स्पोर्ट्स एंड शॉप के मालिक ने ठगी की थी। इस मामले में दीपक ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। वहालांकि इस पूरे मामले में पर हरीपर्वत थाने की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन आकाश चोपड़ा के साथ 33 लाख की ठगी काफी हाईप्रोफाइल मामला बन गया है।

विश्व कप में आकाश नहीं हैं कमेंट्री पैनल का हिस्सा
बता दें कि आकाश चोपड़ा अपने खेल से कहीं अधिक कमेंट्री में सुर्खियां पाई है। हालांकि आईसीसी वनडे विश्व कप में वह कमेंट्री पैनल का हिस्सा नहीं हैं, जिसके कारण उन्हें फैंस भी काफी मिस कर रहे हैं।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...