8.4 C
London
Friday, May 15, 2026
HomeराजनीतिAAP ने तो हद कर दी! वो कौन से दो लोग धरने...

AAP ने तो हद कर दी! वो कौन से दो लोग धरने में शामिल हुए कि आग बबूला हो गई बीजेपी-कांग्रेस?

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रविवार सीबीआई (CBI) ने पूछताछ के लिए बुलाया था और उनसे 9 घंटे से भी अधिक समय तक पूछताछ की गई। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं और कार्यकर्ताओं के इसके खिलाफ प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि शराब घोटाले के आरोप झूठे हैं और एजेंसी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के इशारे पर काम कर रही है। CBI ऑफिस के बाहर प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के सभी बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया। इस प्रदर्शन में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत दिल्ली के सभी बड़े नेता मौजूद थे। हालांकि इस प्रदर्शन में विधानसभा स्पीकर भी शामिल हुए जिसको लेकर कांग्रेस और बीजेपी दोनों सवाल खड़े कर रहे हैं।

इन दलों का कहना है कि विधानसभा स्पीकर का इस तरह धरना प्रदर्शन में शामिल होना पद की गरिमा के खिलाफ और शर्मनाक है। दिल्ली विधानसभा के स्पीकर राम निवास गोयल रविवार सीबीआई मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन में शामिल हुए। वहीं पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा के आने पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। दिल्ली बीजेपी नेताओं ने स्पीकर के शामिल होने पर कहा कि विधानसभा में दिल्ली का काला इतिहास लिखा जाएगा। विधानसभा के अध्यक्ष सीबीआई मुख्यालय के बाहर बैठकर तालियां बजा रहे थे। बीजेपी सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, कपिल मिश्रा समेत कई दूसरे बीजेपी के नेताओं ने सवाल खड़े किए हैं।

पंजाब कांग्रेस ने विधानसभा स्पीकर को निशाने पर लिया है। कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां पर तंज कसा है। सुखपाल सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि स्पीकर ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और गैर-पक्षपाती चरित्र की विश्वसनीयता को समाप्त कर दिया है। खैरा ने कहा कि ऐसे में विधानसभा में कोई निष्पक्ष कार्यवाही की उम्मीद कैसे कर सकता है।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...