6.8 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराजनीति'चाहे फांसी की धमकी दे दो, AAP नहीं रुकेगी', CBI के समन...

‘चाहे फांसी की धमकी दे दो, AAP नहीं रुकेगी’, CBI के समन पर बोलीं आतिशी

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने समन जारी किया है. उन्हें 16 अप्रैल सुबह 11 बजे पेश होने को कहा गया है. इसे लेकर आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है.उन्होंने पूछा कि सीबीआई द्वारा पूछताछ के लिए केजरीवाल क्यों बुलाया जा रहा है? क्या उनके घर या ऑफिस में करोड़ों रुपए मिले? क्या AAP के किसी मंत्री या विधायक के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत केंद्र की एजेंसी दे पाई है?

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आतिशी ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जांच एजेंसियां अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के बहाने से बुलाकर उन्हें धमकाना और डराना चाहती हैं. 10 साल की नरेंद्र मोदी सरकार की नाकामी अरविंद केजरीवाल जनता के सामने रख रहे हैं. इसलिए उनके साथ यह सब किया जा रहा है.

आतिशी ने कहा, ”केंद्र सरकार एजेंसी का इस्तेमाल करके पंजाब और दिल्ली की सरकार के काम रोकना चाहती है. लेकिन इन सब से AAP डरने वाली नहीं है. हमारी पार्टी भ्रष्टाचार उजागर करती रहेगी. चाहे तो फांसी पर टांगने की धमकी दे दो. हम नहीं रुकेंगे. सीएम अरविंद केजरीवाल जांच में जरूर शामिल होंगे.”

’16 अप्रैल को केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश’
बता दें, इससे पहले आप सांसद संजय सिंह ने भी शुक्रवार शाम को एक प्रेस कांफ्रेंस की थी. उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 16 अप्रैल को अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की, जेल में डालने की साजिश रची गई है. इससे अरविंद केजरीवाल की आवाज रुकने वाली नहीं है. ये देश के एक-एक घर, गली-मोहल्ले में पहुंचेगी.

‘भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं रुकेगी मुहिम’
उन्होंने कहा, ”अरविंद केजरीवाल ने पूरे देश को एक शिक्षा का मॉडल दिया, स्वास्थ्य का मॉडल दिया, बिजली-पानी का मॉडल दिया. वह अपनी इनकम टैक्स के कमिश्नर की नौकरी को लात मारकर देश और समाज की सेवा करने का संकल्प लेकर आगे बढ़े. उन्होंने 13 दिन अनशन रखकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने का काम किया. इस नोटिस से उनकी लड़ाई, भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी मुहिम रुकने वाली नहीं है.”

बीजेपी ने साधा AAP पर निशाना
उधर बीजेपी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि जब से सीएम अरविंद केजरीवाल को समन जारी हुआ है वह डर के मारे कांप रहे हैं. शनिवार को केजरीवाल जो प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं, वो सिर्फ ड्रामा है. वह इससे जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने दिल्ली के सीएम पर निशाना साधते हुए कहा, ”जैसे-जैसे जुड़ रही है कड़ी, पास आ रही है हथकड़ी.”

 

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...