11.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यAAP ने कांग्रेस से छीन ली जालंधर लोकसभा सीट, केजरीवाल बोले- मान...

AAP ने कांग्रेस से छीन ली जालंधर लोकसभा सीट, केजरीवाल बोले- मान सरकार पर जनता की मुहर

Published on

चंडीगढ़

जालंधर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार सुशील रिंकू ने जीत दर्ज की है। आप उम्‍मीदवार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी को पटखनी दी। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध ताजा रुझानों के अनुसार, अब तक डाले गए 8.87 लाख वोटों में से 7.10 लाख से ज्यादा वोटों की गिनती हो चुकी है। आप समर्थक पहले से ही जश्न मना रहे हैं, क्योंकि उन्हें अपने उम्मीदवार रिंकू की जीत का भरोसा है। रिंकू को अब तक 2,43,285 वोट मिले हैं, जबकि करमजीत कौर को 1,94,805 वोट मिले हैं।

वेबसाइट के अनुसार, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) समर्थित शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के उम्मीदवार सुखविंदर कुमार सुखी तीसरे स्थान पर, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इंदर इकबाल सिंह अटवाल चौथे स्थान पर हैं। अटवाल को अब तक 1,20,913 वोट और सुखी को 1,13,534 वोट मिले हैं। इस सीट के लिए उपचुनाव 10 मई को हुआ था।

जनता ने भगवंत मान की सरकार पर ठप्पा लगाया
जालंधर उपचुनाव पर दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने कहा क‍ि हम सिर्फ काम की राजनीति करते हैं, न हम धर्म और न ही हम जाति की राजनीति करते हैं और हम उसी के बिनाह पर वोट मांगते हैं। जालंधर उपचुनाव दिखाता है कि जनता ने भगवंत मान की सरकार पर ठप्पा लगाया है कि ऐसे ही काम करते रहें हम आपके साथ हैं।

इस कारण हुआ उपचुनाव
वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई। कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के जनवरी में निधन के कारण यह सीट खाली हो गई थी। करमजीत कौर कांगेस के दिवंगत नेता की पत्नी हैं। उपचुनाव में 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस सीट के लिए 54.70 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 2019 के लोकसभा चुनावों में दर्ज 63.04 प्रतिशत से काफी कम है।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...