6.4 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यदुर्गा पूजा में बलि देने के दौरान हादसा, धारदार हथियार की चपेट...

दुर्गा पूजा में बलि देने के दौरान हादसा, धारदार हथियार की चपेट में आने से बच्चे की मौत

Published on

रांची

झारखंड में गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में मंगलवार को दुर्गा पूजा के दौरान एक हादसे में तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घाघरा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में दुर्गा पूजा पर गांव के ही मंडल में सार्वजनिक रूप से बलि देने के दौरान बलुवा टूट कर तीन वर्षीय बच्चे विमल उरांव को जा लगा। इससे बच्चा गंभीर रूप से घयल हो गया। बच्चे को तत्काल घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन रास्ते मे ही उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार हर साल की भांति इस साल भी गांव के मंडप में बकरा बलि देने की परंपरा को निभाई जा रही थी। इस दौरान दो बकरे की बलि दी जा चुकी थी , लेकिन तीसरे बकरे की बलि के लिए जब बलुआ (धारदार हथियार) से बकरे पर प्रहार किया गया तो बलुआ का बेंत टूट गया और भीड़ में खड़े दीपक उरांव के पुत्र 3 वर्षीय विमल के गले में जा लगा।

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
हादसे की सूचना के बाद थाना प्रभारी अमित चौधरी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे गए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।घटना के बाद से पूरे गांव में मातम छा गया है, वही मृतक की मां बिरसी देवी और पिता दीपक उरांव सहित पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं स्थानीय घाघरा थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...