10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराष्ट्रीयबैग के साथ CCTV फुटेज में दिखा आरोपी आफताब, पुलिस का दावा...

बैग के साथ CCTV फुटेज में दिखा आरोपी आफताब, पुलिस का दावा हाथ लगा बड़ा सबूत

Published on

नई दिल्ली

श्रद्धा हत्याकांड में दिल्ली पुलिस ने बड़ा सबूत हाथ लगने का दावा किया है। पुलिस को आरोपी आफताब पूनावाला का एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जोकि 18 अक्टूबर का है और टाइमिंग सुबह करीब 4 बजे की है।। इसमें आरोपी आफताब के हाथ में एक बैग दिखाई दे रहा है। पुलिस को शक है वह श्रद्धा के कटे हुए शव के बचे टुकड़ों को फेंकने गया था। हालांकि पुलिस सीसीटीवी की सत्यता की जांच कर रही है।

श्रद्धा वालकर की हत्या के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को पिछले महीने 18 अक्टूबर की सुबह-सुबह बैग लेकर अपने घर के बाहर घूमते हुए देखा गया था। 18 अक्टूबर को रिकॉर्ड किए गए सीसीटीवी फुटेज से इसका खुलासा हुआ है। ऐसा शक है कि वह श्रद्धा के कटे शरीर के अंगों को ले जा रहा था। पुलिस फुटेज की पुष्टि करने की कोशिश कर रही है। यह इस दर्दनाक हत्याकांड में सामने आने वाला पहला सीसीटीवी फुटेज है।

क्या है मामला
मामले की जांच कर रही टीम ने फुटेज के संबंध में उससे पूछताछ शुरू कर दी है क्योंकि उन्हें संदेह है कि बैग में वॉकर के शव के टुकड़े हो सकते हैं, आफताब ने श्रद्धा की हत्या के बाद शव को 35 टुकड़ों में काट दिया था। 18 मई को हत्या के बाद श्रद्धा के शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद, आफताब ने उन्हें छतरपुर में किराए के घर में 300 लीटर के फ्रिज में रखा था, जहां से वह हर दिन अलग-अलग जगहों में शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाता था।

कहां तक पहुंची पुलिस की जांच?
इस बीच, पुलिस टीमों ने शनिवार सुबह फिर से महरौली के जंगल में पीड़ित के सिर समेत लापता अवशेषों को खोजने के लिए तलाशी ली। शुक्रवार को पुलिस टीमों ने आफताब के कार्यस्थल के पास गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-2 वन क्षेत्र में भी तलाशी ली। इस बीच देर रात पुलिस टीम ने छतरपुर के घर (किराए का मकान) से श्रद्धा के कपड़े भी एकत्र किए। पुलिस ने दावा किया कि अपराध टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों द्वारा किराए के घर, अपराध की जगह का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...