8.7 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeभोपालअनपढ़ की तरह कर रहे... थाना प्रभारी ने दिखाए तेवर तो बिजलकर्मियों...

अनपढ़ की तरह कर रहे… थाना प्रभारी ने दिखाए तेवर तो बिजलकर्मियों ने काट दी शहर की बिजली

Published on

अशोकनगर

अवैध रूप से विद्युत कनेक्शन पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट की है। मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। इसके विरोध में विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने थाने पर पहुंचकर नारेबाजी की। कर्मचारियों के प्रदर्शन से नाराज चंदेरी थाना प्रभारी ने अनपढ़ कह दिया। इसके बाद विद्युत विभाग के कर्मचारी भड़क गए। उनलोगों ने पूरे शहर में बिजली की सप्लाई बंद कर दी।

पूरा मामला मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के चंदेरी थाने का है। यहां विद्युत विभाग के कर्मचारी मामले में आरोपियों पर नामजद एफआईआर की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। सभी चंदेरी थाना का घेराव करने पहुंचे थे। विद्युत कर्मचारी पावर हाउस से चंदेरी थाने तक एक रैली निकाली। मामले को लेकर रोष व्यक्त किया है। बिजलीकर्मियों के प्रदर्शन के दौरान चंदेरी थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय भड़के उठे।

उन्होंने कहा कि चिल्ला चोट क्यों कर रहे हो? कौन अत्याचार कर रहा है। पुलिस कर रही है क्या, यह क्या तरीका है। पढ़े लिखे लोग हो और काम अनपढ़ों जैसे कर रहे हो। थाना प्रभारी इसलिए गरम हो गए थे कि बिजलीकर्मी अपनी मांगों को लेकर थाने में भीड़ के साथ पहुंच गए थे।

5 घंटे बंद रही बिजली
थाने में बिजलीकर्मियों पर थाना प्रभारी भड़के तो वे लोग नाराज हो गए। बिजली कर्मचारी थाने से नाराज होकर लौट आए और शहर की बिजली व्यवस्था ठप कर दी। इसके बाद शहर में 5 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रही, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वही लोग जब विद्युत विभाग पहुंचे तो उन्हें कार्यालय खाली पड़े मिले। बिजलीकर्मियों ने कहा कि टीआई ने उनसे अभद्रता की है, जिसकी शिकायत वह एसपी से करेंगे।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...