16.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलफिलिस्तीन के सपोर्ट में ट्वीट करने वाले रिजवान पर एक्शन? ICC की...

फिलिस्तीन के सपोर्ट में ट्वीट करने वाले रिजवान पर एक्शन? ICC की तरफ से आ गया जवाब

Published on

नई दिल्ली

वर्ल्ड कप 2023 में सोमवार को पाकिस्तान और श्रीलंका का मुकाबला खेला गया था। इस मैच में पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने 131 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी की मदद से पाकिस्तान 345 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के बाद मोहम्मद रिजवान ने एक ट्वीट किया। जिसके बाद बवाल मच गया। रिजवान ने इस ट्वीट में अपना शतक फिलिस्तीनी लोगों को डेडिकेट किया था।

मोहम्मद रिजवान ने क्या लिखा
हमास के दिल दहला देने वाले हमले के बाद इजरायल बदला ले रहा है। वह गाजा पर लगातार रॉकेट दाग रहा है। मोहम्मद रिजवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘यह गाजा में हमारे भाइयों और बहनों के लिए था। जीत में योगदान देकर खुश हूं। इसे आसान बनाने के लिए पूरी टीम और विशेष रूप से अब्दुल्ला शफीक और हसन अली को श्रेय। अद्भुत आतिथ्य और समर्थन के लिए हैदराबाद के लोगों का बहुत आभारी हूं।’

आईसीसी का आया रिक्शन
मोहम्मद रिजवान के इस ट्वीट के बाद आईसीसी से कार्रवाई की मांग होने लगी। 2019 वर्ल्ड कप के दौरान जब महेंद्र सिंह धोनी कीपिंग ग्लब्स बलिदान बैज लगाकर उतरे थे तो आईसीसी ने उसे हटाने का आदेश दे दिया था। रिजवान के मुद्दे पर भी आईसीसी के एक्शन की मांग हुई। इसपर आईसीसी की तरफ से कहा गया कि यह खेल के मैदान के बाहर से का है, उनके क्षेत्र में नहीं है। यह व्यक्ति और उसके क्रिकेट बोर्ड का मामला है।

क्या है इजराइल और हमास का मामला?
कुछ दिनों हमास के आतंकवादियों ने इजरायल में घुसकर कोहराम मचाया था। उसके लड़ाकों ने लोगों के कत्ल किए थे। इसके बाद युद्ध की शुरुआत हो गई। इजरायल भी चुन-चुन कर जवाब दे रहा है। वह लगातार गाजा पर हमले कर रहा है। इस जंग में अमेरिका, ब्रिटेन और भारत सहित कई बड़े देशों इजरायल का सपोर्ट कर रहे हैं।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...