10.3 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत में 113 दिन बाद एक दिन में कोविड के 524 नए...

भारत में 113 दिन बाद एक दिन में कोविड के 524 नए मामले सामने आए, केंद्र ने राज्यों को किया अलर्ट

Published on

नई दिल्ली

भारत में 113 दिन बाद 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 524 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद केंद्र ने सभी राज्यों को अलर्ट कर दिया है। नए मामलों के बाद देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,618 हो गई है। वहीं, केरल में एक शख्स की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, रविवार (12 मार्च, 2023) को सुबह आठ बजे तक केरल में संक्रमण से एक मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,781 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4.46 करोड़ (4,46,90,492) हो गई है। कोविड-19 से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत दर्ज की गई। इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,56,093 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 220.64 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

उधर, मौसमी इन्फ्लूएंजा सबटाइप H3N2 के मामलों के बीच कोविड के मामलों में वृद्धि पर केंद्र ने चिंता व्यक्त की है। केंद्र ने राज्यों से कहा कि इस पर तुरंत गौर करने की आवश्यकता है। केंद्र ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (ILI) या गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण (SARI) के मामलों को लेकर दिशा निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया है।

राज्यों को दिए गए दिशा-निर्देश
राज्यों से दवाओं और मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता, कोविड-19 और इन्फ्लूएंजा के खिलाफ टीकाकरण जैसी अस्पताल की तैयारियों का जायजा लेने का भी अनुरोध किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने एक पत्र में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कहा, “पिछले कुछ महीनों में COVID-19 के मामलों में काफी कमी आई है, लेकिन कुछ राज्यों में कोरोना के मामलों में क्रमिक वृद्धि एक चिंताजनक मुद्दा है, जिस पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है।” भूषण ने कहा कि नए मामलों की कम संख्या, अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या में कमी और कोविड-19 टीकाकरण में प्रगति के बावजूद सतर्क रहने की जरूरत है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...