8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेल7 साल बाद भारत की धरती पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने रखा...

7 साल बाद भारत की धरती पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने रखा कदम, कड़ी सुरक्षा के बीच हैदराबाद पहुंची

Published on

हैदराबाद

पाकिस्तान क्रिकेट टीम बुधवार को सात साल में पहली बार भारत के दौरे पर पहुंची है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम को पांच अक्टूबर से शुरु होने वाले वनडे विश्व कप में हिस्सा लेना है। बाबर आजम की अगुआई वाली टीम दुबई से यहां पहुंची और टीम हैदराबाद में काफी समय बिताएगी। टीम बुधवार को तड़के लाहौर से रवाना हुई थी और रात को यहां पहुंची। पाकिस्तान विश्व कप में नीदरलैंड के खिलाफ अपना अभियान शुरु करने से पहले 29 सितंबर को न्यूजीलैंड और तीन अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों को यात्रा करने से 48 घंटे पहले ही भारतीय वीजा मिला। भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के चलते दोनों टीमें एशिया कप और आईसीसी टूर्नामेंट में एक दूसरे से खेलती हैं। केवल मोहम्मद नवाज और सलमान अली आगा क्रिकेट के लिए भारत का दौरा कर चुके हैं।

बाबर चोट के कारण 2016 में भारत में टी20 विश्व कप में खेले थे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की प्रबंध समिति के प्रमुख जका अशरफ ने टीम की रवानगी से पहले पत्रकारों से कहा, ‘बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) को आश्वस्त किया है कि सभी टीमों को सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा मुहैया करायी जाएगी और उनकी अच्छी देखभाल की जाएगी इसलिए हमारी टीम के लिए भी मुझे कुछ अलग की उम्मीद नहीं है। मुझे नहीं लगता कि हमारी टीम को भारत में कोई परेशानी होगी।’

टीम की रवानगी से पहले बाबर ने भारत में खेलने को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया था, विशेषकर अहमदाबाद में खेलने के लिए जिसमें चिर प्रतिद्वंद्वी टीम का सामना एक लाख से ज्यादा दर्शकों के सामने मेजबान देश से होगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...