7.7 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराज्यअखिलेश यादव के कफन वाले बयान के बाद काशी में सपाइयों ने...

अखिलेश यादव के कफन वाले बयान के बाद काशी में सपाइयों ने किया चुनाव आयोग का पिंडदान, बीजेपी पर लगाए आरोप

Published on

वाराणसी ,

मिल्कीपुर उपचुनाव में हुई कथित धांधली को लेकर समाजवादी पार्टी का विरोध प्रदर्शन जारी है. इस कड़ी में सपा कार्यकर्ताओं ने वाराणसी में कफन के साथ केंद्रीय चुनाव आयोग का पिंडदान किया. इससे पहले पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था कि चुनाव आयोग मर गया है, उसे सफेद कपड़ा भेंट करना पड़ेगा.

दरअसल, मिल्कीपुर में हुए मतदान के दौरान से ही सपा चुनाव आयोग, अयोध्या पुलिस-प्रशासन और बीजेपी पर हमलावर है. सपा का आरोप है कि मिल्कीपुर में फर्जी तरीके से बीजेपी के पक्ष में मतदान कराया गया. उनके लोगों को वोट डालने से रोका गया. हालांकि, सपा के धांधली वाले सभी आरोपों को स्थानीय प्रशासन ने खारिज कर दिया है.

बता दें कि 7 जनवरी को वाराणसी के पितरकुंडा में सपा के लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता इकट्ठा हुए. उन्होंने पहले तो बीजेपी पर जमकर हमला बोला फिर विधि-विधान से चुनाव आयोग के पिंड दान की प्रक्रिया पूरी की. उनका कहना था कि हमारे नेता ने जब कह दिया कि चुनाव आयोग मर गया है तो हमने आज उसका पिंड दान भी कर दिया.

इससे पहले समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने मिल्कीपुर में बेईमानी के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए हैं. बीजेपी के गुंडों ने मिल्कीपुर उपचुनाव को प्रभावित करने के लिए अराजकता की, पुलिस-प्रशासन का उन्हें खुला संरक्षण मिलता नजर आया. अखिलेश ने दावा किया कि पुलिस-प्रशासन ने बीजेपी के गुंडों को खुली छूट देकर चुनाव आचार संहिता का घोर उल्लंघन किया, बावजूद इसके निर्वाचन आयोग ने कोई संज्ञान नहीं लिया.

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर बुधवार को उपचुनाव में कुल 3.70 लाख मतदाताओं में से 65 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो 2022 के विधानसभा चुनावों में दर्ज किए गए मतदान से अधिक है. अखिलेश यादव ने अधिकारियों पर ‘फर्जी मतदान’ और धांधली का आरोप लगाया. हालांकि, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने आरोप को खारिज कर दिया और कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हुआ. फिलहाल, इस उपचुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित होंगे.

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...