9.7 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeखेलअंपायर से भिड़ने के बाद शुभमन गिल ने अभिषेक शर्मा को मारी...

अंपायर से भिड़ने के बाद शुभमन गिल ने अभिषेक शर्मा को मारी ‘लात’, कैमरे में कैद हुई घटना

Published on

अहमदाबाद

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल बीते शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ काफी ज्यादा चर्चा में रहे। उन्होंने पहले अपने बल्ले से पहले गरदा उड़ाया। गिल ने 38 गेंदों पर 76 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 2 छक्के शामिल थे। फिर उसके बाद वह एक नहीं बल्कि दो-दो बार अंपायर से भिड़े। इतना ही नहीं बल्कि इसके बाद अब उनकी एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा को लात मारते हुए नजर आ रहे हैं। आइये, आपको इस घटना के बारे में विस्तार से बताते हैं।

शुभमन गिल को अभिषेक शर्मा ने मारी लात
दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के 14वें ओवर में जमकर बवाल हुआ था। अभिषेक के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील हुई थी, जिसको अंपायर ने नॉट आउट करार दिया था। इसके बाद गुजरात ने डीआरएस लिया, बॉल ट्रेकिंग में देखा जा सकता था कि गेंद स्टंप्स पर लग रही है। लेकिन उसका इम्पैक्ट अंपायर्स कॉल था। लेकिन बॉल ट्रेकिंग के दौरान गेंद कहां पिच हो रही है यह नहीं दिखाया गया। इसके बाद बवाल हो गया।

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल अंपायर से भिड़ गए। हालांकि, उनको फिर हैदराबाद के अभिषेक शर्मा ने शांत करवाया। इसके बाद जब अभिषेक शर्मा नीचे मैदान पर बैठे हुए थे और फीजियो उनको देख रहे थे तो उनके पास शुभमन गिल आए और उन्होंने मजाकिया अंदाज में अभिषेक को लात मारी। बता दें कि दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं।

गुजरात ने हैदराबाद को 38 रन से हराया
आईपीएल 2025 के 51वें मैच में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 38 रन से धूल चटाई। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग की थी। ऐसे में जीटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रन का टारगेट हैदराबाद को दिया था। लेकिन गुजरात ने उनको 186 रन पर ही रोक दिया। इस जीत के साथ टाइटंस के अब 14 पॉइंट्स हो गए हैं।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...