5.9 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यदेशमुख, मलिक के बाद... NCP का कौन सा नेता जाएगा जेल? मोहित...

देशमुख, मलिक के बाद… NCP का कौन सा नेता जाएगा जेल? मोहित कंबोज के ‘तांडव’ ट्वीट से खलबली

Published on

मुंबई

बीजेपी नेता मोहित कंबोज ने एक बार फिर से ट्वीट कर महाविकास अघाड़ी को चेतावनी दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, ‘हर हर महादेव अब तांडव होगा’। उन्होंने एक ट्वीट में यह भी लिखा है कि बहुत जल्द एनसीपी का एक बहुत बड़ा नेता नवाब मलिक और अनिल देशमुख के पास जाने वाला है। कंबोज ने यह भी लिखा है कि इस ट्वीट को सेव कर लीजिए। कंबोज ने इशारा देते हुए कहा है कि महाराष्ट्र सिंचाई घोटाले की एक बार फिर से जांच की जानी चाहिए। जिसे साल 2019 में पूर्व आईपीएस अधिकारी परमवीर सिंह ने बंद कर दिया था।

इसके पहले मोहित कंबोज ने एनसीपी नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक पर भी जमकर निशाना साधा था। उस दौरान मोहित कंबोज समेत देवेंद्र फडणवीस ने भी मलिक को निशाना बनाया था। उनके खिलाफ अंडरवर्ल्ड के साथ संबंध रखने और मनी लॉन्ड्रिंग का गंभीर आरोप लगाया था। बीजेपी के नेताओं द्वारा की गई शिकायत के बाद नवाब मलिक को ईडी ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। फिलहाल नवाब मलिक मुंबई की आर्थर रोड जेल में कैद है।

इसी तरह से पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख भी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किए गए हैं। देशमुख पर पुलिस महकमे के अधिकारियों का गलत इस्तेमाल करके सौ करोड़ रुपए हफ्ता वसूलने का आरोप है। यह आरोप पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने लगाया था। उन्होंने कहा था कि देशमुख सचिन वझे जैसे अधिकारियों की मदद से वसूली करने में लगे हुए हैं।

Latest articles

भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी का भेल हरिद्वार दौरा

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री H. D. Kumaraswamy के Bharat Heavy Electricals Limited...

BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती

देश की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से जुड़ी खबरों में बड़े...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...