2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यहरियाणा के नूंह में सेवई खाने के बाद परिवार के 12 लोगों...

हरियाणा के नूंह में सेवई खाने के बाद परिवार के 12 लोगों की हालत बिगड़ी, एक बच्चे की मौत, 6 आईसीयू में भर्ती

Published on

नूंह

हरियाणा के नूंह जिले के नगीना खंड के गांव रानिका में उस वक्त हाहाकार मच गया जब सेवई खाने से एक ही परिवार के 12 लोग बीमार हो गए। इनमे से एक 8 वर्षीय बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य 11 लोगों को दिल्ली सहित अलग–अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमे से 6 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है जो आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। इस हादसे के बाद नूंह नलहड़ मैडिकल कॉलेज के बाहर काफी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

इससे पहले भी बनाकर खाई थी सेवई
नूंह नलहड़ मैडिकल कॉलेज में इलाज कराने आए परिजनों ने बताया कि घर में पहले भी सेवई बनाई गई थी। लेकिन उस दौरान परिवार के किसी भी सदस्य को कुछ नहीं हुआ। जिसके बाद शनिवार को फिर से सेवई बनाई गई। सेवई खाने के करीब 30 मिनट बाद दो बच्चों को उल्टी दस्त हुआ बाद में परिवार के अन्य सदस्यों के पेट में दर्द और सिरदर्द होने लगा। इस दौरान उनके दो बच्चें रोमान व सना बेहोश हो गए। जब हालत ज्यादा खराब होने लगी तो उन्होंने पास के ही एक स्थानीय डॉक्टर से अपना इलाज करना चाहा। लेकिन डॉक्टर ने उनसे साफ इंकार कर दिया। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि भोजन पकाते समय कोई जहरीला जीव जंतु गिर गया था। जिससे यह हादसा हुआ है।

मांडीखेडा अस्पताल से किया हायर सेंटर रेफर
सभी घायलों को इलाज के लिए मांडीखेडा अस्पताल से भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें नलहड़ मेडिकल कॉलेज नूंह रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान 8 वर्षीय रोमान की मौत हो गई। जहरीला भोजन खाने से रुखसाना, सना, उजमा, जरीना, अबूजर, मुकीम, जैद, शोएब, असद, बसमीना , जारा की हालात गंभीर बनी हुई है। जिनमें से 6 आईसीयू में भर्ती है।

डॉक्टरों ने ब्लड और सेवई के लिए सैंपल
मामले की तह तक जाने के लिए डॉक्टरों की टीम ने मरीजों के ब्लड के सैंपल और घर से भोजन के सैंपल जुटाए हैं। जिससे यह पता लगाया जा सके कि ज़हरीला भोजन खाने से यह घटना घटी है या फिर कोई और ही कारण रहा है। फिलहाल पुलिस को इस मामले की कोई भी शिकायत नहीं दी गई है।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...