11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में हिंदू लड़कियों के बाद अब लड़के भी नहीं हैं सुरक्षित,...

पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों के बाद अब लड़के भी नहीं हैं सुरक्षित, सिंध में जबरन बनाया मुसलमान

Published on

सिंध

पाकिस्तान में जबरन धर्मांतरण कोई नई बात नहीं है। अभी तक पाकिस्तान में अल्पसंख्यक लड़कियों के जबरन धर्मांतरण के मामले सामने आते रहे हैं। लेकिन अब पुरुषों का भी जबरन धर्मांतरण हो रहा है। पाकिस्तान के सिंध में रविवार को एक हिंदू युवक का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘जमीयत उलमा-ए-सिंध के महासचिव मौलाना राशिद महमूद सूमरो ने 9 अक्टूबर को अजय कुमार नाम के शख्स को जामिया इस्लामिया मस्जिद, लरकाना सिंध में जबरन इस्लाम में परिवर्तित करा दिया था।’ धर्मांतरण की तस्वीरों में दिख रहा है कि पीड़ित खुश नहीं है।

पाकिस्तान में जबरन धर्मांतरण का कहर अल्पसंख्यक महिलाओं पर दिखता रहा है। अगस्त 2021 में बहावलपुर के यज़मान शहर से मोहम्मद वसीम नाम के शख्स ने एक ईसाई लड़की अनीता का जबरन धर्मांतरण कराया था। उसने एक कागज पर लड़की के अंगूठे के निशान लिए और जबरन शादी कर ली। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता को उसने एक कमरे में बंद रखा और बार-बार उसके साथ बलात्कार किया। इंटरनेशनल फोरम फॉर राइट एंड सिक्योरिटी (IFFRAS) ने बताया कि जैसे-जैसे पाकिस्तान तेजी से रूढ़ीवादी होता जा रहा है, वैसे ही हिंदुओं, ईसाइयों और अन्य धार्मिक अलपसंख्यकों की स्थिति खराब होती जा रही है। इनमें महिलाएं सबसे ज्यादा पीड़ित हैं।

परिवार को मिली धमकी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल सितंबर में एक साल की यातना से बच कर अनीता अपने अपहरणकर्ता के घर से भाग गई और बहावलपुर में फैमिली कोर्ट में एक याचिका दायर कर झूठी शादी को रद्द करने की मांग की। पीड़िता के पिता ने कहा कि वह बहुत गरीब हैं और अपहरणकर्ता बहुत ही प्रभावशाली है। उन्होंने कहा कि अपहरणकर्ता ने उनके परिवार को खत्म करने की धमकी दी है।

अत्याचार की शिकार हैं अल्पसंख्यक महिलाएं
पाकिस्तान में हिंदू और ईसाई धर्म के लोगों की स्थिति सामान्य तौर पर खराब है, लेकिन इस वर्ग की महिलाएं सबसे ज्यादा शिकार हैं। IFFRAS की रिपोर्ट के मुताबिक धार्मिक अल्पसंख्यक महिलाओं और लड़कियों का अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन, जबरन शादी और बलात्कार किया जाता है। अगर उनका परिवार कानूनी तौर पर इन अत्याचारों से लड़ने की कोशिश करता है तो प्रशासन उन्हें कोई मदद नहीं देता। मानवाधिकार समूहों का कहना है कि वर्षों तक पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों की दुर्दशा का डॉक्यूमेंटेशन किया गया है, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए उनका दर्द दुनिया के सामने आया है।

Latest articles

व्हाट्सऐप पर मिलेगा जन्म प्रमाण पत्र, मध्यप्रदेश में जल्द लागू होगा नया डिजिटल मॉडल

भोपाल मप्र सरकार आम नागरिकों को बड़ी सुविधा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करने...

स्कूलों में ‘आधार अब स्कूल के द्वार’ अभियान 1 अप्रैल से शुरू

भोपाल राज्य शिक्षा केंद्र, स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश द्वारा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के...

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...

साकेत नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत का छज्जा गिरा, 8 लोग घायल

भोपाल राजधानी में एम्स अस्पताल के सामने एक निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत का छज्जा गिरने...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...