10.5 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराजनीति4 जून के बाद इंडिया की सरकार फिर जेल जाएंगे बीजेपी नेता,...

4 जून के बाद इंडिया की सरकार फिर जेल जाएंगे बीजेपी नेता, ED के अफसर, आतिशी क्यों कह रहीं ये बात

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने यहां मंगलवार को कहा कि 4 जून के बाद इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाला मामले में भारतीय जनता पार्टी के कई नेता और ईडी के अफसर जेल जाएंगे। आतिशी ने यह भी कहा कि कुछ दिनों पहले मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। हम इस फैसले का सम्मान करते हैं। लेकिन, हम सम्मानपूर्वक इससे असहमत हैं। हम लोग इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। यह तथाकथित शराब घोटाला एक राजनीतिक षड्यंत्र है, जिसे भारतीय जनता पार्टी ने रचा है।

‘2 साल, 500 से ज्यादा अधिकारी…’
आतिशी ने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी दिल्ली या पंजाब में आम आदमी पार्टी को हराने में सफल नहीं हुई तो यह षड्यंत्र रचा गया। ईडी और सीबीआई के जरिए इस षड्यंत्र को रचा गया है। दो सालों से इसकी जांच हो रही है। 500 से ज्यादा अधिकारी इसमें लगे हुए हैं। हजार से ज्यादा छापेमारी की गई है। लेकिन, अभी तक किसी के पास से एक पैसे की रिकवरी नहीं हुई है। इस मामले में गवाहों को मारपीट कर दबाव में लेकर आम आदमी पार्टी के खिलाफ बयान दिलवाए गए हैं।

AAP के खिलाफ बयान के बाद रिहाई
आतिशी ने कहा कि इस मामले में एक गवाह को तो इतनी बुरी तरीके से पीटा गया कि उसकी कनपटी फट गई। इस केस में एक महत्वपूर्ण गवाह मंगुटा श्रीनिवास रेड्डी के बेटे को जेल में डाल दिया गया। उसने जब आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ बयान दे दिया, तब उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस केस के दूसरे गवाह शरद रेड्डी, जो पांच बार अपना बयान देते हैं कि वह आम आदमी पार्टी के नेताओं को नहीं जानते, उनको पकड़कर जेल में डाल दिया जाता है और कई महीने बाद वो आम आदमी पार्टी के खिलाफ बयान दे देते हैं। इससे साफ हो जाता है कि यह मामला पूरी तरह से राजनीतिक षड्यंत्र है। इसके लिए पीएमएलए कोर्ट और ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है।

तो बीजेपी के नेता जाएंगे जेल
आतिशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को 4 जून तक जितना षड्यंत्र रचना है, वह रच ले, क्योंकि जनता ने अब मन बना लिया है और 4 जून के बाद देश के सबसे बड़े हजारों करोड़ के इलेक्टोरल बॉन्ड की जांच होगी, तब भाजपा के नेता, ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स के अफसर भी जेल जाएंगे।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...