12.5 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयम्यांमार और थाईलैंड के बाद टोंगा में जोरदार भूकंप, सुनामी की चेतावनी,...

म्यांमार और थाईलैंड के बाद टोंगा में जोरदार भूकंप, सुनामी की चेतावनी, समंदर में उठ सकती हैं खतरनाक लहरें

Published on

नई दिल्ली,

म्यांमार और थाईलैंड में भारी तबाही के बाद रविवार को टोंगा के पास भी जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई है. हालांकि, भूकंप से अभी तक किसी प्रकार की हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है. साथ ही भूकंप के बाद प्रशांत द्वीपीय देश के लिए सुनामी की चेतावनी दी जारी की गई है.

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार सोमवार तड़के मुख्य द्वीप से लगभग 100 किलोमीटर (62 मील) उत्तर-पूर्व में आया. प्रशांत महासागर सुनामी चेतावनी केंद्र ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर (185 मील) के अंदर स्थित तटों पर खतरनाक लहरें उठ सकती हैं. हालांकि, भूकंप से नुकसान की कोई रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध नहीं थी.

टोंगा, पोलिनेशिया में एक देश है जो 171 द्वीपों से बना है और इसकी आबादी 100,000 से थोड़ी ज्यादा है, जिनमें से ज्यादातर लोग टोंगाटापु के मुख्य द्वीप पर रहते हैं. यह ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट से 3,500 किलोमीटर (2,000 मील) दूर है.

आपको बता दें कि म्यांमार में शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता के भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई. भूवैज्ञानिक जेस फीनिक्स के अनुसार, इस भूकंप से उतनी ऊर्जा निकली जितनी 334 परमाणु बमों के विस्फोट में होती है. उन्होंने चेतावनी दी कि इस क्षेत्र में लंबे समय तक आफ्टरशॉक्स (भूकंप के झटके) आते रह सकते हैं.

वहीं, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र म्यांमार के मांडले शहर में था और यह दोपहर के समय 10 किलोमीटर की गहराई में आया. स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, इस आपदा में अब तक 1,600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि यूएसजीएस का अनुमान है कि मरने वालों की संख्या 10,000 से अधिक हो सकती है.

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...