21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यरेप के बाद ब्लेड से काटा गला, ईंट से कुचलकर मर्डर... बच्ची...

रेप के बाद ब्लेड से काटा गला, ईंट से कुचलकर मर्डर… बच्ची से हैवानियत पर फरीदाबाद में उबाल

Published on

फरीदाबाद

हरियाणा के फरीदाबाद में मासूम से रेप के बाद बर्बरता की हिला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक सात साल की बच्ची के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई। हैवानों ने रेप के बाद बच्ची का ब्लेड से गला काट दिया। यही नहीं ईंट-पत्थर से कुचलकर शव को अरावली के जंगलों में फेंक दिया गया। इस घटना को लेकर फरीदाबाद में उबाल देखा जा रहा है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बड़खल अनखीर रोड को जाम कर दिया।

सूरजकुंड रोड पर अनखीर के पास बुधवार रात एक सात साल की बच्ची से बलात्कार की वारदात हुई। बच्ची जब अपने स्कूल जा रही थी, तभी उसका अपहरण हो गया था। दरिंदों ने रेप के बाद बच्ची की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि ब्लेड से गला काटने और ईंट से कुचलने के बाद अरावली के जंगलों में शव फेंक दिया गया। इस माले में गुस्साए लोगों और बच्ची के परिजनों ने बड़खल-अनखीर रोड पर विरोध प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। इस वजह से यहां कुछ देर के लिए गाड़ियों की कतार लग गई। जाम की वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इस बीच बच्ची का शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...