10.5 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयजेनेवा का यह VIDEO वायरल होने के बाद स्विट्जरलैंड पर भड़की भारत...

जेनेवा का यह VIDEO वायरल होने के बाद स्विट्जरलैंड पर भड़की भारत सरकार!

Published on

नई दिल्ली,

विदेशी धरती पर भारत के खिलाफ षडयंत्र के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं. कभी खालिस्तान बनाने का सपना पालकर बैठे मुट्ठी भर लोग कनाडा या ब्रिटेन में प्रदर्शन करते हैं तो कभी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के कहने पर लोग खाड़ी देशों में विरोध करते हैं. अब नया मामला स्विट्जरलैंड के जेनेवा शहर में सामने आया है. यहां संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय के बाहर भारत विरोधी पोस्टर लगाए गए हैं. इस मामले ने तूल पकड़ लिया है.

भारत ने अपना विरोध दर्ज करते हुए स्विट्जरलैंड के राजदूत को तलब किया और इस घटना पर नाराजगी जताई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी शुरुआत एक वीडियो से हुई, जिसे एक भारतीय छात्रा ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर किया. इस वीडियो में छात्रा ने बताया कि वह जब भी UN की बिल्डिंग के सामने से गुजरती है तो उसे इस तरह के बैनर पोस्टर दिखाई देते हैं. आइए आपको आगे बताते हैं कि उस छात्रा ने अपने वीडियो में और क्या कहा.

वीडियो रिकॉर्ड करने वाली लड़की कहती है कि वह जेनेवा शहर में है. सामने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग (UNHCR) की बिल्डिंग है. बगल में ITU (इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन) की इमारत है. एक तरफ YPO (यंग प्रेसिडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन) की बिल्डिंग भी है. और यहां संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय का दफ्तर है.

कैमरे पर दिखाए भारत विरोधी पोस्टर
वीडियो में लड़की अपने कैमरे का रुख UN दफ्तर की तरफ कर देती है. आगे वह बोलती है,’अब मैं आपको ऐसा कुछ दिखाने जा रही हूं, जिससे मुझे नफरत है. वह एक के बाद एक कई बैनर दिखाती है, जिनपर भारत विरोधी पोस्टर लगे होते हैं. लड़की कहती है,’मैं जब भी यहां से अपने इंस्टीट्यूट जाती हूं तो मुझे इस तरह के पोस्टर दिखाई देते हैं. मैं जानती हूं कि इसमें जो बातें लिखी गईं हैं, वो पूरी तरह से झूठी और गलत हैं.’

नहीं पता कहां से आए पोस्टर
वीडियो में लड़की बोलती है,’यहां लिखा है कि भारत में ईसाइयों को प्रायोजित आतंकवाद से जूझना पड़ रहा है, जो कि पूरी तरह से गलत है. मुझे नहीं पता कि यह सभी पोस्टर कहां से आए? लेकिन लगातार इन्हें यहां पर लगाया जा रहा है. मैंने कई बार सोचा कि उन लोगों से इस बारे में सवाल करूं, जिन्होंने इन्हें यहां लगाया है. लेकिन मैं उस फिलॉसफी में यकीन करती हूं, जिसमें कहा जाता है कि नकारात्मकता को छोड़कर हमें अपने सकारात्मक कामों को बेहतर तरीके से करने के बारे में ध्यान देना चाहिए. और इस वाक्य के साथ ही मैं अपना वीडियो खत्म कर रही हूं.

जेनेवा में अंतरराष्ट्रीय संगठनों के मुख्यालय
दरअसल, स्विट्जरलैंड का जेनेवा शहर कई मायनों में बेहद खास है. यहां कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के मुख्यालय हैं. इनमें रेडक्रॉस, विश्व व्यापार संगठन (WTO), वर्ल्ड काउंसिल ऑफ चर्चेज (WCC), यूरोपीय ऊर्जा आयोग (EEC), संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायोग (UNHCR), संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास सम्मेलन(UNCTAD), यूरोपीय कॉमन मार्केट(ECM), यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ECTA), यूरोपीय आर्थिक समुदाय (EEC), गैट (GATT) शामिल हैं.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...