7.1 C
London
Friday, May 15, 2026
HomeराजनीतिMCD जीतकर बोले केजरीवाल- दिल्ली को बदलने के लिए चाहिए PM मोदी...

MCD जीतकर बोले केजरीवाल- दिल्ली को बदलने के लिए चाहिए PM मोदी का आशीर्वाद

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली MCD चुनाव में शानदार जीत के बाद AAP कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सबसे पहले इतनी बड़ी जीत के लिए वे दिल्ली की जनता को बधाई देना चाहते हैं. दिल्ली के लोगों का शुक्रिया कि उन्होंने अपने बेटे भाई को इस लायक समझा कि नगर निगम की ज़िम्मेदारी दी.

हमनें रात दिन मेहनत करके स्कूल ठीक किए. लाखों बच्चों का भविष्य बनाया. लोगों ने अस्पताल की जिम्मेदारी दी हमने उसे भी ठीक कर दिया. हमनें लोगों मुफ्त बिजली दी. दिल्ली के लोगों ने आज बहुत बड़ा मैसेज दिया है कि पॉजिटिव राजनीति करो, निगेटिव राजनीति मत करो. हम गाली गलौज नहीं करते, हम मारपीट नहीं करते.

आज लोगों ने भ्रष्टाचार की सफाई करने की जिम्मेदारी दी है, पार्कों को साफ करने की जिम्मेदारी है. इस विश्वास का ऋण कभी नहीं चुका पाऊंगा. मैं रात दिन एक करके इस काम को पूरा करूंगा. ऐसी हमारी कोशिश रहेगी. केजरीवाल जब कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तो AAP कार्यकर्ता केजरीवाल जिंदाबाद और केजरीवाल लव यू के नारे लगा रहे थे. सीएम केजरीवाल ने इन्हें देखकर कहा कि I love you too.

केजरीवाल ने कहा कि जितने उम्मीदवार जीते हैं सभी को बधाई, AAP के नेताओं को बधाई, बीजेपी के नेताओं को बधाई, कांग्रेस के नेताओं को बधाई, निर्दलीय को बधाई. और जो हारे हैं वो निराश न हो दिल्ली को सुन्दर बनाने में उनकी भी मदद लेंगे. उन्होंने कहा कि 250 पार्षद किसी पार्टी के नहीं, दिल्ली के पार्षद हैं. आज के बाद सभी पार्टियां सहयोग करेंगी.

जिन्होंने वोट नहीं दिया उनका काम पहले करवाऊंगा
केजरीवाल ने कहा कि बस राजनीति आज तक थी, चुनाव जीतने के लिए हमें जो करना था वो कर लिया, अब हम सबलोग मिलकर दिल्ली को ठीक करेंगे. मैं बीजेपी से भी सहयोग लूंगा और कांग्रेस से भी सहयोग लूंगा. केजरीवाल ने कहा कि जिन्होंने हमें वोट दिया उनका शुक्रिया, लेकिन जिन्होंने वोट नहीं दिया उनका काम सबसे पहले करवाऊंगा.

PM का आशीर्वाद भी चाहता हूं
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को ठीक करने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है. खासकर हमें केंद्र का सहयोग चाहिए. केजरीवाल ने कहा कि मैं आज इस मंच से दिल्ली को ठीक करने के लिए मैं पीएम मोदी से आशीर्वाद चाहता हूं. दिल्ली को ठीक करने के लिए हमें पीएम मोदी और केंद्र सरकार का आशीर्वाद चाहिए. केजरीवाल ने अपने कार्यकर्ताओं को मैसेज देते हुए कहा कि अहंकार मत करना. बड़ी बड़ी सत्ता गिर गई. अहंकार किया तो जनता भले ही माफ कर दे लेकिन ऊपर वाला माफ नहीं करेगा.

दिल्ली को साफ करना है सबकी ड्यूटी लगेगी
केजरीवाल ने कहा कि अब दिल्ली को साफ करना है. सबकी ड्यूटी लगेगी. बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग, युवाओं की भी ड्यूटी लगेगी. दिल्ली के 2 करोड़ लोगों का परिवार है. सभी मिलकर दिल्ली की सफाई करेंगे. अपने को भ्रष्टाचार भी दूर करना है. अभी तक लूटमार का सिस्टम चल रहा था. दिल्ली सरकार की तरह एमसीडी को भी साफ करना है. सब हमारी ओर देख रहे हैं. दिल्ली के लोगों ने पूरे देश को मैसेज दिया है.

दिल्ली में हम चौथा चुनाव जीते हैं. 
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरे पास बहुत लोग आते हैं. कई बड़े नेता, वर्षों पुराने नेता कहते हैं कि वोट लेने के लिए गाली गलौज करनी पड़ती है. तूतू मैं-मैं करना पड़ता है. हम शरीफों की पार्टी हैं. कोई कितना भी उकसाए, हमें गाली गलौज नहीं करना है. लोग कहते हैं कि स्कूल और अस्पताल बनवाने से वोट नहीं मिलती है. दिल्ली के लोगों ने मैसेज दिया है कि बिजली, पानी, सड़क ठीक करने से वोट मिलते हैं. आज दिल्ली में हम चौथा चुनाव जीते हैं.

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...