8.4 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराजनीति'अग्निपथ' ने देश की सेवा करने के युवाओं के सपने को चकनाचूर...

‘अग्निपथ’ ने देश की सेवा करने के युवाओं के सपने को चकनाचूर किया, कांग्रेस क्यों लगा रही आरोप

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस ने रविवार को सैन्य भर्ती योजना ‘अग्निपथ’ को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर निशानासाधा है। कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार ने देश की सेवा करने के युवाओं के सपने को चकनाचूर कर दिया है। पार्टी ने कहा कि मोदी सरकार ने युवाओं के मन में कई आशंकाएं पैदा की हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश का यह हमला उन मीडिया रिपोर्ट के सामने आने के बाद आया है, जिनमें दावा किया गया है कि भारतीय सेना में ‘अग्निवीर’ के रूप में शामिल होने वाले युवा बीच में ही ट्रेनिंग छोड़ रहे हैं।

‘अग्निपथ योजना की बुनियाद गलत है’
रमेश ने ट्वीट किया कि हले सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना युवाओं का सपना होता था। युवाओं के देश सेवा के संकल्प की इज्जत करते हुए उन्हें बेहतर सुविधाएं और नौकरी की सुरक्षा दी जाती थी। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना की बुनियाद ही गलत है। इसने युवाओं के देश सेवा के सपनों को तोड़ दिया है और तरह-तरह की आशंकाएं पैदा की हैं। नतीजा सामने है।

मोदी सरकार शुरुआत से कर रही खिलवाड़
इससे पहले स्वराज इंडिया के संस्थापक योगेंद्र ने भी इस पर निशाना साधा था। उन्होंने ट्वीट में लिखा था कि मोदी सरकार अपने शुरुआती दिनों से ही सेना के साथ खिलवाड़ करने में लगी हुई है। पहले सेना के एक सुदृढ़ ढांचे को उसने ध्वस्त करने की कोशिश की और अग्निवीर स्कीम ले आए। अब अग्निवीरों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ करने पर तुले हैं। मालूम नहीं क्या करके दम लेंगे ये! दुःखद!

क्या है अग्निपथ योजना
‘अग्निपथ’ योजना के तहत युवाओं को चार साल की सेवा के लिए सशस्त्र बलों में भर्ती किए जाने का प्रावधान है। इस योजना में 25 प्रतिशत ‘अग्निवीरों’ को आगे भी सेवा में बरकरार रखने की व्यवस्था की गई है। इसमें युवाओं को 6 महीने की ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनिंग के दौरान लगातार 30 दिन तक बाहर रहने पर सेना की तरफ से ट्रेनिंग से बाहर निकाले जाने का भी प्रावधान है।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...