9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीय13 मिनट में बीजिंग, ढाई मिनट में इस्लामाबाद पहुंच जाएगी Agni-3, परमाणु...

13 मिनट में बीजिंग, ढाई मिनट में इस्लामाबाद पहुंच जाएगी Agni-3, परमाणु बम गिराने में भी सक्षम

Published on

नई दिल्ली,

ओडिशा के अब्दुल कलाम व्हीलर आईलैंड पर Agni-3 मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया. 11 साल हो चुके हैं इस मिसाइल को सेना में शामिल किए हुए. यह एक इंटरमीडिएट-रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल है. जो परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है. हालांकि, पारंपरिक और थर्मोबेरिक हथियारों से भी हमला कर सकती है. इसमें एक साथ कई टारगेट पर हमला करने वाली तकनीक MIRV जैसी ही समान टेक्नोलॉजी है.

Agni-3 मिसाइल की सबसे बड़ी खासियत उसकी गति (Speed) है. लेकिन उससे पहले हम इसकी रेंज (Range) की बात करते हैं. इस मिसाइल की रेंज 3 से 5 हजार किलोमीटर बताई जाती है. यानी हथियार का वजन कम या ज्यादा करके रेंज को बढ़ाया या कम किया जा सकता है. 3 से 5 हजार किलोमीटर की रेंज यानी चीन का बहुत बड़ा हिस्सा, पूरा पाकिस्तान, पूरा अफगानिस्तान, हॉर्न ऑफ अफ्रीका, अरब देश, इंडोनेशिया, म्यांमार जैसे कई देश इसकी जद में हैं. यानी आप चारों तरफ अपनी सुरक्षा के लिए इस मिसाइल का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Agni-3 मिसाइल की गति मैक 15 है. यानी 18,522 किलोमीटर प्रतिघंटा. ये डरावनी गति है. यानी 5 से 6 किलोमीटर प्रति सेकेंड की स्पीड. इस गति में उड़ने वाली मिसाइल दुश्मन को सांस लेने या पलक झपकाने तक का मौका नहीं देती. 17 मीटर लंबी इस मिसाइल का वजन 50 हजार किलोग्राम है. कहते हैं कि एक अग्नि-3 मिसाइल बनाने में 25 से 35 करोड़ रुपये की लागत आती है. इसे 8×8 ट्रांसपोर्टर इरेक्टर लॉन्चर से छोड़ा जाता है.

कुछ ही मिनटों में बीजिंग-इस्लामाबाद तबाह!
चीन की राजधानी बीजिंग की दिल्ली से हवाई दूरी 3791 किलोमीटर है. अग्नि-3 मिसाइल 5-6 किलोमीटर प्रति सेकेंड की स्पीड से चलती है. उस हिसाब से बीजिंग की दूरी 12.63 मिनट में पूरी हो जाएगी. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की हवाई दूरी 679 किलोमीटर है. यहां तो अग्नि-3 मिसाइल मात्र ढाई मिनट में तबाही मचा देगी.

सेकेंड स्ट्राइक की क्षमता में इजाफा
अग्नि-3 मिसाइल समेत भारत के पास जितने भी परमाणु हथियार हैं, उनपर नीति एकदम साफ है. हम पहले हमला नहीं करेंगे. लेकिन दुश्मन के हमले का मुंहतोड़ जवाब देंगे. अग्नि सीरीज की मिसाइलों से सेकेंड स्ट्राइक की क्षमता बढ़ जाती है. अग्नि-3 मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने विकसित किया है. यह एक दो स्टेज वाली मिसाइल है, जो सॉलिड ईंधन से उड़ती है. आमतौर पर लंबी दूरी की बैलिस्टिक में सॉलिड ईंधनों का ही इस्तेमाल होता है. क्योंकि इससे उन्हें ज्यादा गति मिलती है.

450 KM की ऊंचाई तक जाने की क्षमता
अग्नि-3 मिसाइल अपने टारगेट से अगर 40 मीटर यानी 130 फीट दूर भी गिरती है, तो तबाही 100 फीसदी पक्की है. इसे सर्कुलर एरर प्रोबेबल (CEP) कहते हैं. यह मिसाइल आसमान में अधिकतम 450 किलोमीटर की ऊंचाई तक जा सकती है. यानी दुश्मन के सैटेलाइट्स को मारने की क्षमता भी इसमें है. अगर सैटेलाइट को टारगेट बनाया जाए तो.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...