4.8 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यअजित पवार-एकनाथ श‍िंदे करेंगे महाराष्ट्र में BJP का बेड़ा गर्क? सर्वे में...

अजित पवार-एकनाथ श‍िंदे करेंगे महाराष्ट्र में BJP का बेड़ा गर्क? सर्वे में जानिए किसको कितनी सीट

Published on

मुंबई

महाराष्‍ट्र में लोकसभा चुनाव बीजेपी को नई टेंशन दे रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर इंडिया टुडे और सी वोटर्स के ताजा सर्वे में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। महाराष्‍ट्र में बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन को स‍िर्फ 20 सीटें म‍िलने का अनुमान जताया गया है। वहीं शरद पवार की श‍िवसेना, उद्धव ठाकरे और कांग्रेस के I.N.D.I.A. गठबंधन को 28 सीटें म‍िलने की संभावना जताई गई है। महाराष्‍ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं। ऐसे में ताजा सर्वे में बीजेपी को नुकसान होता दिख रहा है।

इंडिया टुडे-सी वोटर के सर्वे में बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन को 20 सीटें म‍िलने की संभावना जताई है। जबक‍ि प‍िछले लोकसभा चुनाव में अकेले बीजेपी का 23 सीटें म‍िली थीं। वहीं बीजेपी की सहयोगी श‍िवसेना को 18 सीटें म‍िली थी। लेक‍िन अगले लोकसभा चुनाव के ताजा सर्वे ने बीजेपी की च‍िंता बढ़ा दी है। एकनाथ श‍िंदे और अज‍ित पवार को अपने पाल में करने के बाद भी बीजेपी गठबंधन महज 20 पर स‍िमट सकती है।

2019 लोकसभा चुनाव की बात करें तो एनसीपी को 4 सीटें म‍िली थीं। इसके अलावा कांग्रेस 1, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन को एक सीट म‍िली थी। जबक‍ि एक सीट न‍िर्दलीय के खाते में गई थी। इंड‍िया टुडेज और सी वोटर्स के अनुसार महाराष्‍ट्र में इंड‍िया गठबंधन को 28 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। इससे साफ है क‍ि बीजेपी की ओर से व‍िपक्ष में की गई तोड़फोड़ से जनता में गलत मैसेज गया है।

2019 में क‍िस क‍ितनी सीट
बीजेपी-23
श‍िवसेना-18
एनसीपी-4
कांग्रेस-1
AIMIM-1
न‍िर्दलीय-1

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...