9 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र सरकार पर बरसे अजित पवार, कहा- विपक्ष के विधायकों के साथ...

महाराष्ट्र सरकार पर बरसे अजित पवार, कहा- विपक्ष के विधायकों के साथ भेदभाव कर रही शिंदे सरकार

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक घमासान के बीच विपक्ष के नेता अजित पवार ने एकनाथ शिंदे सरकार पर पक्षपात का आरोप लगाया है। अजित पवार ने शुक्रवार को सरकार पर धन आवंटन को लेकर भेदभाव का आरोप लगाया है। उन्होंने यह शिकायत पालक मंत्री चंद्रकांत पाटिल की अध्यक्षता में पुणे जिला योजना और विकास समिति (पीडीसीसी) की वार्षिक बैठक में की। जिसमें जिले के तीन सांसदों और 21 विधायकों के साथ-साथ एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी मौजूद थे। अजित पवार बारामती विधानसभा से विधायक हैं।

‘फंड वितरण में सरकार कर रही भेदभाव’
अजित पवार ने कहा कि जिले के 21 विधायकों में से 13 विधायक विपक्षी दलों के हैं। उन्होंने देखा है कि फंड बांटने के दौरान उनके साथ अन्याय किया जा रहै है। पवार ने कहा कि हर विधायक 4-5 लाख नागरिकों का प्रतिनिधित्व करता है और वे लोगों के लिए काम कर रहे हैं। इसको लेकर हमने चंद्रकांत दादा से अपील की है कि फंड वितरण में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वो कुछ सरकारी ठेकेदारों से मिले थे, जिन्होंने शिकायत की थी कि पूरे किए गए काम के बिल जारी नहीं किए जा रहे हैं, जिसमें पिछले वित्तीय वर्ष में किए गए बिल भी शामिल हैं।

विपक्ष के नेता ने कहा कि ठेकेदारों से मिलने के बाद मैंने सरकार में अपने सूत्रों से कुछ जानकारी प्राप्त की। मुझे बताया गया कि 1.05 लाख करोड़ रुपये के बिल भुगतान के लिए लंबित हैं। स्थानीय अधिकारियों को यह भी कहा गया है कि वे बिना ऊपर से अनुमति प्राप्त किए किसी भी लंबित बिल का भुगतान न करें। मैंने चंद्रकांत पाटिल से इस बारे में सीएम और डीसीएम से जानकारी लेने का अनुरोध किया है। ऐसा क्यों हो रहा है? क्या महाराष्ट्र के खजाने की हालत खराब है?

त्र्यंबकेश्वर मंदिर विवाद पर अजित पवार बोले-
अजित पवार ने यह भी कहा कि कुछ दिनों पहले त्र्यंबकेश्वर मंदिर विवाद के बाद सरकार ने जांच के आदेश दिए। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधि से बात की जिन्होंने उन्हें इस मुद्दे के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह एक पुरानी परंपरा है। कुछ लोगों ने जानबूझकर सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर इसे सांप्रदायिक रंग देने का काम किया। पवार ने कहा कि समाज को सांप्रदायिक आधार पर बांटने के लिए यह सब किया जा रहा है। सरकार में कुछ लोग और पार्टी के प्रवक्ता भी ऐसे बयान दे रहे हैं, जिससे सांप्रदायिकता की आग भड़केगी। यह दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन मुझे विश्वास है कि महाराष्ट्र की जनता ऐसे लोगों को कामयाब नहीं होने देगी।

क्या है त्र्यंबकेश्वर मंदिर विवाद-
महाराष्ट्र के नासिक जिले का त्र्यंबकेश्वर मंदिर इन दिनों खूब चर्चा में है। कुछ युवकों द्वारा मंदिर में चादर चढ़ाने जाने का मामला सामने आया था। जिसके बाद अब एक महंत ने दावा किया है कि पास में मौजूद दरगाह के नीचे एक हिंदू मंदिर है। यह दावा हजरत पीर सैयद गुलाबशाही बाबा की दरगाह को लेकर किया गया है। महंत ने मांग की है कि सच्चाई सामने लाने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की ओर से सर्वे करवाया दाए।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...