2.8 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्ययूपी निकाय चुनाव में हार पर बिफरे अखिलेश, कहा- BJP फर्जीवाड़ा कर...

यूपी निकाय चुनाव में हार पर बिफरे अखिलेश, कहा- BJP फर्जीवाड़ा कर जीती

Published on

नई दिल्ली,

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का आरोप है कि उत्तर प्रदेश में हाल में हुए शहरी निकाय चुनाव में वोट डालने के लिए फर्जी आधार कार्डों का इस्तेमाल किया गया. उनका दावा है कि इन्हीं फर्जी आधार कार्डों की वजह से बीजेपी ने निकाय चुनाव में जीत दर्ज की. अखिलेश ने तालग्राम में संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि चुनाव के दौरान अधिकारी बीजेपी नेताओं के निर्देश पर काम कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि कन्नौज में हजारों की संख्या में फर्जी आधार कार्ड मिले हैं. जब आधार कार्ड फर्जी हैं तो वोट भी फर्जी हैं. इस हिसाब में बीजेपी की जीत भी फर्जी हुई. कुछ अधिकारी चुनावों के दौरान बीजेपी की ओर से काम कर रहे थे. बीजेपी की एक महिला विधायक ने कई मतदान केंद्रों का दौरा किया और फर्जी वोट डाले.

‘ट्रांसजेंडर उम्मीदवार की जीत के नतीजे बदल दिए गए थे’
अखिलेश ने कहा कि चंदौली में एक ट्रांसजेंडर उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी लेकिन जीत के नतीजे बदल दिए गए. हालांकि, जब ट्रांसजेंडर लोगों ने लाठियों के साथ अधिकारियों का पीछा किया तो वास्तविक नतीजे घोषित किए गए.

उन्होंने कहा कि कन्नौज से मैनपुरी तक सरेआम वोट लूटे गए. जिस तरह से ट्रांसजेंडर लोगों ने चंदौली में लाठियां उठाकर लोकतंत्र बचाया. ठीक उसी तरह सभी को लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए तैयार रहना चाहिए.बता दें कि चार और 11 मई को दो चरणों में शहरी निकाय चुनाव हुए. इस दौरान 17 मेयर और 1401 पार्षदों का चुनाव किया गायय. 19 पार्षद निर्विरोद चुने गए.

 

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...