11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यअखिलेश ने उकसाया, अतीक को सपा ने मरवाया.. मुस्लिमों के बीच सभा...

अखिलेश ने उकसाया, अतीक को सपा ने मरवाया.. मुस्लिमों के बीच सभा में BSP मेयर प्रत्याशी के सनसनीखेज आरोप

Published on

मेरठ

यूपी निकाय चुनाव की प्रचार की तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं इस बार निकाय चुनाव में माफिया अतीक अहमद की हत्या का मुद्दा भी शामिल हो गया है।मेरठ में बसपा प्रत्याशी ने अतीक हत्याकांड का आरोप सीधे ही समाजवादी पार्टी पर लगाते हुए इसे मुस्लिम समाज की नाराजगी से जोड़ दिया है। इससे पहले जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद का एक कथित पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें उसने अतीक-अशरफ और असद की मौत के लिए बीजेपी के साथ-साथ समाजवादी पार्टी को भी जिम्मेदार ठहराया है।

‘न अखिलेश मुख्यमंत्री को उसकाते न कांड होता’
मेरठ नगर निकाय चुनाव में बसपा से मेयर प्रत्याशी हशमत मालिक से जब चुनावी मुद्दे पर बात की तो ने पार्टियों के मुकाबले सपा पर हमलावर दिखाई दिए। हशमत मालिक का कहना है की सपा से मुस्लिम समाज नाराज है। कारण पूछने पर बताया की अतीक हत्या में सपा का ही हाथ है ये हम नहीं कह रहे ये अतीक का बेटा भी कह रहा है। जो जेल से उसका पत्र वायरल हुआ उसमें भी साफ लिखा है की समाजवादी पार्टी ने मरवाया सभी को पता है। न अखिलेश मुख्यमंत्री को उसकाते न ये कांड होता।

‘सपा में मुसलमानों का हो रहा बुरा हाल’
हशमत ने कहा की आज सपा में मुस्लिम समाज की दुर्दशा हो रही है। अतीक की हत्या की जिम्मेदार है। वहीं आजम खान का हाल देख लो, हाजी याकूब का हाल देख लो, किसी से कुछ छिपा नहीं दोनो मिले हुए हैं।

‘भाजपा की डमी पार्टी नहीं है बसपा’
हशमत ने एक सवाल पर जवाब दिया की बसपा भाजपा को डमी पार्टी नहीं है। अगर डमी पार्टी होती तो 16 मेयरो में अधिकांश मुस्लिम समाज को टिकट न देते। नगर निकाय में जीत से शुरू होकर 2024 में भारी बहुमत से जीत होगी।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...