24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यकलेक्टर साहब की सारी कोशिशें नाकाम, हरियाणा-मध्य प्रदेश के बाद अब उड़ीसा...

कलेक्टर साहब की सारी कोशिशें नाकाम, हरियाणा-मध्य प्रदेश के बाद अब उड़ीसा का नौजवान, कोटा में 10 दिन में 3 ने दी जान

Published on

कोटा

राजस्थान के कोटा शहर को शिक्षा की काशी कहा जाता है, लेकिन नए साल में वहां सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। जनवरी में अब तक कोचिंग स्टूडेंट्स की लगातार तीन मौतों से पूरा कोटा हिल गया है। दस दिन पहले हरियाणा फिर अगले दिन एमपी और अब गुरुवार रात को एक और कोचिंग छात्र ने आत्महत्या कर ली। उड़ीसा के मूल निवासी अभिजीत गिरी ने अपने पीजी रूम में फंदा लगाकर सुसाइड किया।

कोटा में 7 और 8 जनवरी को लगातार दो छात्रों की मौत के बाद जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने त्वरित एक्शन लिया था। उन्होंने जिला प्रशासन के अफसरों, कोचिंग संचालकों और हॉस्टल एसोसिएशन के अध्यक्ष के साथ बैठक की थी। सरकार की ओर से दी गई गाइडलाइन के बाद भी कुछ हॉस्टल नियमों की पालना नहीं करते, उन्हें भी हिदायत दी गई। बच्चों की परवाह का जज्बा बढ़ाने की बात हुई। कोशिशें भी हुई लेकिन एकबार फिर सारी कोशिशें नाकाफी साबित हुईं।

कोटा जिला प्रशासन ने हॉस्टल को सील किया
इस घटना के बाद कोटा जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इलाके के नोडल अधिकारी नरेश मालव के नेतृत्व में 17 कमरे वाले पीजी को सील कर दिया गया। जांच के दौरान पाया गया कि कमरे में लगे पंखे में एंटी-हैंगिंग डिवाइस नहीं था, जबकि प्रशासन द्वारा बार-बार इसके उपयोग को लेकर गाइडलाइन्स जारी की गई हैं। सीलिंग की यह कार्रवाई कोटा नगर निगम के अग्निशमन विभाग की टीम ने की, जिसमें चीफ फायर ऑफिसर राकेश व्यास भी मौजूद रहे।

प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पीजी में गाइडलाइन्स की पालना का निरीक्षण किया गया, जिसमें कई खामियां सामने आईं। जिस पीजी में यह घटना हुई, उसमें एंटी-हैंगिंग डिवाइस नहीं लगा था। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके का मुआयना करने के बाद पीजी संचालक को नोटिस जारी किया। उड़ीसा के मृत छात्र का शव एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस पोस्टमार्टम परिजनों के आने के बाद करेगी। नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने कहा कि छोटे-छोटे कमरों में छात्रों को रखा गया है और एंट्री और एग्जिट को लेकर सुरक्षा प्रबंधन में भारी लापरवाही बरती जा रही है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this